सोमवार, 23 नवंबर 2020

‘सूटेबल बॉय’ पर हिंदू भावनाएं आहत करने का आरोप, भाजपा नेता बोले- क्या मस्जिद में क्रिएटिव फ्रीडम है?

OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज मीरा नायर की वेब सीरीज ‘अ सूटेबल बॉय’ विवादों में आ गई है। मध्यप्रदेश के रीवा में नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यहां भाजपा नेता गौरव तिवारी ने आरोप लगाया है कि वेब सीरीज में हिंदू भावनाओं को आहत किया गया। महेश्वर के घाटों पर लव जिहाद को बढ़ावा देने वाले सीन रचे गए।

वेब सीरीज में ईशान खट्टर और तब्बू के बीच रोमांस दिखाया गया है। ईशान सीरीज में मान कपूर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि तब्बू सईदा बाई के रोल में हैं। रणवीर शौरी सीरीज में वारिस तो विजय वर्मा रशीद के रोल में हैं। सीरीज में इंटर रिलीजन लव को पर्दे पर दिखाने पर मध्यप्रदेश के भाजपा नेता ने आपत्ति जताई है। गौरव तिवारी रीवा में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य हैं।

नेटफ्लिक्स ने फैलाया लव जिहाद
गौरव ने सीरीज के कई सीन और पुलिस में दी शिकायत को ट्विटर पर भी शेयर किया है। उन्होंने लोगों से नेटफ्लिक्स को मोबाइल से अनइंस्टॉल करने की अपील की है।

इसे क्रिएटिव फ्रीडम कहेंगे

##

गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट भी किया है।

##


भाजपा नेता गौरव तिवारी ने वेब सीरीज के कुछ सीनों पर आपत्ति दर्ज कराई है।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends