इंदाैर से चोरी हुई बाइक को बेचने की फिराक में एक युवक क्षेत्र में घूम रहा था। इसकी सूचना मिलते ही अकोदिया पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। युवक के पास से चोरी की बाइक भी जब्त की गई। ज्ञात रहे बाइक चोरी पर अंकुश लगाने के एसपी द्वारा जिले के थाना अधिकारियों को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
टीआई ए.के. शेषा ने बताया कि मुहिम के तहत अकोदिया पुलिस ने इंदौर में चोरी हुई बाइक बरामद की है। सूचना थी मिली कि एक व्यक्ति शुजालपुर रोड पेट्रोल पंप के पास चोरी की बाइक बेचने के इरादे से खड़ा है। सूचना पर शुजालपुर एसडीओपी वी.एस. द्विवेदी के मार्गदर्शन में टीआई शेषा द्वारा तत्काल एएसआई जगदीश काजले, प्रआ रामचरण मेवाड़ा, आरक्षक आनंद शर्मा, नीरज शर्मा को मौके पर भेजा।
पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति बाइक लेकर जाने लगा। इसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
टीआई शेषा ने बताया युवक के पास कागजात नहीं थे और चेसिस नंबर भी घिसा हुआ था। युवक ने अपना नाम रफीक पिता महबूब निवासी ग्राम रिछोदा बताया। बाइक इंदौर से चोरी करना बताया।
मप्र बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का किया समर्थन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में मप्र बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्षता बैंक ऑफ बड़ौदा केंद्र मप्र छत्तीसगढ़ के महासचिव हरीश यादव ने की। इसमें सभी ने 26 नवंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सर्मथन किया है। इस अवसर पर बैठक में नरेंद्र जोशी, नरेंद्र पुरोहित, नितिन बैरागी, कामिनी राठौर, चंपालाल सोलंकी सहित अन्य मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends