पेज

सोमवार, 23 नवंबर 2020

स्कूल व मंदिरों को देंगे राशि, बांटी पुस्तकें

स्कूल व मंदिरों को देंगे राशि, बांटी पुस्तकें

उद्योगपति व समाजसेवी चंपालाल अग्रवाल का पिछले दिनों निधन हो गया। उनकी स्मृति में पुत्र रामस्वरूप अग्रवाल व विनोद अग्रवाल ने गोशाला, स्कूल व मंदिरों को दानराशि देने की बात कही। वे स्थानीय जीवदया गो शाला में संत निवास निर्माण, अग्रसेन धर्मशाला में कमरा निर्माण, मुक्तिधाम परिसर के टीनशेड के जीर्णोद्धार, सेमली धाम आश्रम में गोपालन व आदिवासी क्षेत्रों में एकल विद्यालयों के संचालन के लिए राशि देंगे। साथ ही नप व पुलिस को 5 हजार मास्क, नगर के 4 प्रमुख मंदिरों में वर्षभर की पूजन सामग्री व गोराड़िया के निजी स्कूल में वॉटर कूलर के लिए राशि देने की बात भी कही। कई धार्मिक पुस्तकों का वितरण भी किया गया। सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कल्याण अग्रवाल आदि मौजूद थे।



Funds will be distributed to schools and temples, books distributed


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends