गुरुवार, 26 नवंबर 2020

देवास के आश्रम में रहने वाली मंदबुद्धि मूकबधिर युवती बनी मां, छह महिलाओं को कराया मुक्त, प्रशासन ने आश्रम का अतिक्रमण तोड़ा

देवास के आश्रम में रहने वाली मंदबुद्धि मूकबधिर युवती बनी मां, छह महिलाओं को कराया मुक्त, प्रशासन ने आश्रम का अतिक्रमण तोड़ा

देवास के एक आश्रम में रह रही मंदबुद्धि मूकबधिर महिला मां बन गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आश्रम का अतिक्रमण भी तोड़ दिया। इससे पहले इसी आश्रम से छह महिलाओं को भी मुक्त कराया गया।

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बुधवार को प्रशासन की टीम आश्रम का अतिक्रमण तोड़ने पहुंची। दरअसल, कबीर आश्रम में रहने वाली 22 साल की मूकबधिर और मंदबुद्धि युवती के गर्भवती होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती ने 6 नवंबर को एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। मूकबधिर और मंदबुद्धि युवती जिसने बच्चे को जन्म दिया था उसने टीम से इशारों में बात की तो पता चला कि वह चूना खदान तरफ रहती है। टीम ने जांच की तो पता चल गया कि युवती कबीर आश्रम में रहती है और जामगोद आश्रम में भी जाती थी।

इसकी जानकारी बीएनपी पुलिस को देने के साथ ही जिला प्रशासन को भी दी गई। इसके बाद ही प्रशासन सक्रिय हो गया था। तीन दिन पहले दोनों आश्रम में तहसीलदार दिपाली जाधव वन स्टॉप सेंटर और पुलिस के साथ पहुंची थी, जहां से 6 महिलाओं का निकालकर वन स्टॉप सेंटर लाया गया। बीएनपी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले की जांच में लगा है। आश्रम कौन संचालित करता था और महिला के साथ अमानवीयता किसने की, समेत अन्य सवालों के जवाब तलाशे जा रहे है। इसके साथ ही बुधवार को आश्रम का अतिक्रमण भी तोड़ दिया गया।

शक्तिवर्धक दवाएं, पहाड़ी कछुआ और हिरण का सींग भी मिला
जामगाेद स्थित आश्रम से हिरण का एक सींग, एक पहाड़ी कछुआ और शक्तिवर्धक टेबलेट का एक रैपर मिला है, जिसे जब्त कर लिया। हिरण का सींग और कछुआ मिलने के बाद अब वन विभाग भी कार्रवाई करेगा।

450 वर्गफीट जमीन दी, 2500 वर्गफीट से ज्यादा पर किया कब्जा
डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने बताया, आश्रम के लिए जिला प्रशासन ने 450 स्क्वेयर फीट भूमि दी थी, लेकिन बाबा ने 2500 वर्गफीट से अधिक भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। दाेनाें आश्रम के अतिक्रमण हटा दिए गए हैं।

पीड़िता को अस्पताल में छोड़ा, तब पता चला
6 नवंबर को अज्ञात महिलाएं मंदबुद्धि युवती को जिला अस्पताल छोड़ गई थी। अगले दिन उसने बच्चे को जन्म दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो वन स्टाप सेंटर की काउसंलर व विशेष शिक्षक ने युवती से बात की। युवती ने इशारों में बताया कि वह चूना खदान कांकड़ तरफ रहती है। इसके बाद जांच करते हुए पुलिस उसी क्षेत्र में आश्रम पर पहुंची, जहां इसी तरह की अन्य महिलाएं भी थीं पूछताछ में सामने आया कि इन महिलाओं को भी अवैध तरीके से रखा गया है। इसके बाद उन्हें वन स्टाप सेंटर छोड़ा गया। पुलिस युवती को आश्रम ले गई तो उसने रहने वालों की ओर इशारा किया था।


देवास के आश्रम में रहने वाली मंदबुद्धि मूकबधिर युवती बनी मां, छह महिलाओं को कराया मुक्त, प्रशासन ने आश्रम का अतिक्रमण तोड़ा
देवास| जामगाेद का आश्रम बुधवार को जमींदाेज कर दिया गया।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends