भगवान श्री गुरुनानक जी का 551वां प्रकाश पर्व मनाएंगे। लंगर के रूप में हाथ प्रसादी का आयोजन होगा। श्री झूलेलाल मंदिर प्रबंध समिति विरियाखेड़ी व शहीद हेमू कालानी पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजन रविवार से शुरू हो गया है। कोरोना के चलते प्रभातफेरी, लंगर व जुलूस निरस्त रहेगा।
संत कंवरराम सिंधुनगर विरियाखेड़ी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर रविवार सुबह से ही सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया। गुरु का दरबार ड्रायफ्रूट्स से सजाया गया। महिला समिति की पुष्पा करमचंदानी, काजल लालवानी, कविता नैनानी ने भजन-कीर्तन किए। साप्ताहिक पाठ का आज भोग साहिब हुआ, गुरुद्वारे के ज्ञानी द्वारा आरती, अरदास की गई। कार्यक्रम में सेवाधारी ज्ञानचंद कृष्णानी, हीरालाल करमचंदानी, आनंद कृष्णानी, राजू आडवाणी सहित गुरु का पाठ पढ़ने वाली दीपा धनवानी, कविता नैनानी, काजल लालवानी, मयूरी केवलानी सहित अन्य का सम्मान किया गया। समाजजनों ने कोरोना सावधानियों का पालन करते हुए गुरु की आराधना की। सोमवार को जन्मोत्सव पर्व शाम 7 से रात 9 बजे के बीच मनाया जाएगा।
श्री सिंधी सनातन धर्म मंदिर न्यू रोड स्थित गुरुद्वारे पर भी समाजजनों द्वारा गुरु जन्म मनाया जाएगा। सोमवार को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक सुखमनी साहिब जी का पाठ होगा। इसके बाद भजन-कीर्तन होंगे। आरती, अरदास वचन साहिब के बाद गुरु की हाथ प्रसादी पैकेट के रूप में बांटी जाएगी। गुरुद्वारे पर रात 10.30 बजे से रात 12 बजे तक गुरु जन्म तक सत्संग कीर्तन के बाद गुरु का जन्म मनाया जाएगा। श्री सिंधी सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष भजनलाल परमानी, उपाध्यक्ष मन्नु शिवानी, सह सचिव आनंद कृष्णानी, कोषाध्यक्ष लालचंद भम्भानी ने समाजजनों से गुरुद्वारे में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की।
सिख गुरुद्वारे में रात 9.30 बजे ही सजाया जाएगा गुरु का दीवान
रतलाम | न्यू रोड गुरुद्वारे में सोमवार सुबह 9.30 से 10 बजे तक अखंड पाठ साहेब की समाप्ति होगी। 10 से 11 बजे आरती साहेब व ज्ञानी मानसिंह द्वारा कीर्तन किए जाएंगे। सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक भाई अरविंद्रसिंह की नूर लुधियाना वाले द्वारा कीर्तन किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे अरदास और संपूर्ण समाप्ति होगी। सरदार देवेंद्रसिंह बग्गा व गुरनाम सिंह डंग ने बताया इस मर्तबा कोरोना की गाइड लाइन के चलते रात 9.30 बजे गुरु का दीवान सजाया जाएगा।
0 coment rios:
Hi friends