शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

चक्रवात का असर खत्म; दिनभर चली ठंडी हवा, अब कल से फिर बढ़ेगी ठंड

शहर में मौसम के तेवर फिर बदलने लगे हैं। गुरुवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। दिनभर ठंडी हवा चलने से ठंड भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तमिलनाडु में उठे चक्रवात का असर खत्म होने से शनिवार से फिर धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट भी हो सकती है।

गुरुवार को दिन का तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले इसमें 0.7 डिग्री की कमी आई। शाम 4:30 बजे के बाद 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। रात का तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया।

24 घंटे में इसमें 0.6 डिग्री की गिरावट हुई। रात को ठंडी हवा भी चली। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि साइक्लोन के असर के कारण हवा का रुख भी बदल गया है। गुरुवार शाम उत्तर से आई ठंडी हवा से अगले 24 घंटे में रात के तापमान में करीब 1 डिग्री और गिरावट होने की संभावना है।


श्रमिक को इलाज के लिए मिले राशि

दक्षिण संभाग के अंतर्गत बिलहरी डीसी में कार्यरत ठेका श्रमिक अश्विनी दुबे विगत दिवस कटिया घाट से राजस्व वसूली कर लौटते समय एक दुघर्टना में आहत हो गया था। जिसे इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

विद्युत मंडल तकनीकी संघ के पदाधिकारियों ने बिजली कंपनी प्रबंधन से उक्त कर्मचारी को आर्थिक सहायता दिलाने की माँग की है। संघ के हरेंद्र श्रीवास्तव, रमेश रजक, जेके कोष्टा ने बताया कि ठेका श्रमिक अश्विनी दुबे का दो दिन पूर्व एक्सिडेंट हुआ था।

प्रत्यक्ष सुनवाई के लिए निर्देश जारी

मप्र हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि अदालतों में प्रत्यक्ष सुनवाई को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अब इसमें आगे सुनवाई की जरूरत नहीं है।

इस निर्देश के साथ एक्टिंग चीफ जस्टिस संजय यादव और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की डिवीजन बैंच ने अदालतों में नियमित प्रत्यक्ष सुनवाई को लेकर दायर जनहित याचिका का निराकरण कर दिया है।

जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव डीके जैन ने दायर याचिका में कहा कि कोरोना के कारण अदालतों में मार्च 2020 से प्रत्यक्ष सुनवाई बंद है।

जर्जर सड़क को लेकर प्रदर्शन आज

भैंसासुर रोड चौथापुल वाली सड़क कई सालों से बेहद जर्जर हाल में है। इसको सुधारने की कई बार अपील की गई लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। अब इस मार्ग पर रहने वाले लोग परेशान हो चुके हैं।

समस्या हल न होती देख क्षेत्र के रहवासियों द्वारा भैंसासुर मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह सड़क जाम किया जाएगा। साकार सनराइज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूर होकर हमें यह कदम उठाना पड़ रहा है। पी-2

जेसीबी लोड कर आ रहा ट्राला पलटा

पाटन थाना क्षेत्र में बगदरी फाॅल के पास दोपहर में जेसीबी लोड कर जबलपुर आ रहा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। नागालैंड से आ रहे ट्राला के पलटने से घंटों जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन से ट्राला व जेसीबी को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हुआ।

ट्राला क्रमांक एनएल 01 एई 3769 में नागालैंड से 3 जेसीबी लोड कर जबलपुर आ रहा था। तभी दोपहर में बगदरी फाॅल के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गया। इससे जबलपुर-सागर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया था।

सूचना मिलने पर पाटन पुलिस मौके पर पहुँची और जेसीबी मशीन के मालिक को सूचना दी गयी। इस बीच क्रेन बुलाकर ट्राला व जेसीबी को हटवाया गया। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। काफी मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू हो सका।


फाइल फोटो

नदी में नहाने गए दाे बच्चाें की डूबने से माैत, गम में बदल गई परिवार की खुशियां

समीप के ग्राम अरनिया में शुक्रवार के दोपहर करीब 3 बजे 2 बच्चों की कालीसिंध नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणाें ने बताया, नदी गांव के पास हाेने से ज्यादातर समय बच्चे नहाने के लिए जाते रहते हैं। इसी तरह पिछले चार-पांच दिन से आयुष 8 पिता राकेश चाैधरी व गणेश 13 पिता श्यामलाल मालवीय भी अन्य बच्चाें की तरह नदी पर नहाने के लिए जाने लगे।

शुक्रवार काे दिन में गए थे, जिन्हें नदी में नहाते हुए चरवाहाें ने देखा था, जाे कुछ देर बाद नहीं दिखे, ताे जाेर से शाेर किया गया। दाेनाें बच्चाें के कपड़े नदी किनारे पड़े थे। इसकी सूचना ग्राम में दी और लाेग दाैड़ते हुए नदी पर पहुंचे। कम गहराई हाेने से दाेनाें बच्चाें के शव शाम काे निकाल पीएम के लिए टाेंकखुर्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजे गए।

रात हाेने से अब पीएम शनिवार सुबह हाेगा। इनमें से आयुष की बड़ी बहन की 10 दिन बाद 7 दिसंबर काे शादी है, जिसकी तैयारियां चल रही थी। आयुष की माैत की घरवालाें काे जानकारी मिली ताे शादियाें की खुशियां गम में बदल गई।

ग्रामीणाें ने दाेनाें काे नदी से बाहर निकालते ही उपचार के लिए देवास हाॅस्पिटल ले जाया गया। डाॅक्टराें ने दाेनाें का चेकअप करने के बाद मृत घाेषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव जाने लगे ताे पुलिस चाैकी से पुलिस ने फाेन लगाकर दाेनाें के पीएम करवाने का कहा तब वह पीएम के लिए टाेंकखुर्द स्वास्थ्य केंद्र ले गए। गांव में एक साथ दाे बालकाें की मृत्यु हाेने जानकारी मिलने से गांव में मातम छा गया है।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends