पेज

मंगलवार, 10 नवंबर 2020

त्योहार के दौरान बाजार में गश्त कर रही पुलिस, ताकि अपराधों को रोका जा सके

त्योहार के दौरान बाजार में गश्त कर रही पुलिस, ताकि अपराधों को रोका जा सके

त्योहार के दौरान बाजार में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस की टीम गश्त कर रही है। रात के समय यह गश्त ज्यादा बढ़ा दी जाती है। रविवार रात के गश्ती दल में टीआई रविंद्र चावरिया, नरेंद्र गुर्जर, राधेश्याम दुगारिया, राजेंद्र परमार आदि शामिल थे। टीआई ने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत के लिए नागरिक फोन पर उनसे संपर्क कर सकते हैं।

सुरक्षा व्यवस्थाओं को बनाना सभी की सामूहिक जवाबदारी है। पुलिस तक सूचनाएं पहुंचाना नागरिकों का दायित्व है। बाजार के दुकानदारों ने यह मांग भी की है कि दिन के समय पुलिस की टीम एक ही जगह पर खड़े ना रहकर अलग-अलग हिस्सों में पूरे बाजार में निरीक्षण करे। कई बार एक ही जगह पुलिस टीम के दिखने से गांवों से आने वाले लोगों के अंदर भ्रम की स्थिति बन जाती है। उन्हें लगता है कि कोई अराजक स्थिति बन रही है। इसलिए पुलिस पूरे बाजार में घूम कर गश्त करे। इसके अलावा लोगों ने अंदरूनी क्षेत्रों में भी पुलिस की नियमित गश्त की मांग की है। जिससे देर रात तक शोरगुल करने वाले तत्वों पर नियंत्रण किया जा सके।



Police patrolling the market during the festival to prevent crimes



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends