जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर श्री भगवान महावीर स्वामी 2646 वां निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पावनाथ जैन मंदिर, श्री चंदा प्रभु जैन मंदिर, पाŸवनाथ जैन मंदिर बजरिया में पूजन पाठ किया गया। श्री विद्यासागर पर्यावरण गौशाला परिसर में जैन पंचायत सभा, जैन नवयुवक सभा, गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने दीपक जलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
किया अभिषेक- श्री पारस नाथ दिगम्बर जैन मंदिर, श्री चंदा प्रभु जैन दिगम्बर मंदिर, श्री तारन तरन जैन मंदिर में सुबह से ही अभिषेक, शन्तिधारा, पूजन किया गया। प्रसाद के रूम में लाडू चढ़ाया गया। भगवान महावीर स्वामी के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends