ग्राम में दीपावली पर्व पर दो बालिकाओं ने रंगोली के माध्यम से भारतीय सेना के बहादुर जवानों के द्वारा उरी में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए पीओके में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के पराक्रम को रंगों में उतारा। तनिषा व अमिषा पटेल ने बताया दीपावली पर्व पर तरह-तरह की रंगोलियां बनाई जाती है।
लेकिन हम दोनों ने भारतीय सेना के जवानों के बदला लेने वाली सर्जिकल स्ट्राइक को रंगों के माध्यम से बताया। यह रंगोली देश के वीर जवानों को समर्पित की है। क्योंकि उनकी वजह से ही हम सुरक्षित तरीके से हर त्योहार मना सकते हैं।
0 coment rios:
Hi friends