बुधवार, 25 नवंबर 2020

नाम की चाहत में अपराध

नाम की चाहत में अपराध

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष पं. गुरुप्रसाद शर्मा पर मंगलवार सुबह एक छात्र ने एयर पिस्टल तान दी। तभी उन्होंने हाथ से पिस्टल को अपने से दूर किया तो उससे निकला छर्रा दूर दीवार में लगा। पर पिस्टल का बट उनके सिर में लगा, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद छात्र मौके से फरार हो गया। उसको ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने उसको पीटा भी। श्री शर्मा पर अचानक हमले से पूरे जिले की राजनीति में हड़कंप मच गया और जिले के आला अधिकारी सहित भाजपा सांसद हाल जानने उनके घर पहुंचे। पूछताछ में छात्र ने बताया कि नाम कमाने की चाहत में उसने एयरगन से हमले का प्रयास किया।

मैंने पूछा क्या काम है तो छात्र बोला आप बैठो फिर बताऊंगा, जैसे ही बैठा तो तान दी एयर पिस्टल

मैं मंडी गांव में मंगलवार सुबह रोज की तरह नित्यकर्म के बाद बाहर निकला तो एक लड़का घर के बाहर बैठा था। मंैने उससे पूछा कि क्या बात है तुम कल भी आए थे। उसने बोला आप से काम है। फिर बोला आप बैठो फिर बताऊंगा। मैं कुर्सी लेकर और जिस सोफे पर वह बैठा था उसके सामने बैठ गया। उसने अपना नाम एल्डर बताया। इससे पहले मैं उससे कुछ पूछ पाता, तभी उसने पीछे पेंट में लगी एयरपिस्टल निकाली और मेरे ऊपर तान दी। पिस्टल को माथे पर लगाने से मैं घबरा गया और उसका हाथ ऊपर कर दिया। जिससे उससे निकला छर्रा दीवार पर लगा। इसके बाद उसने पिस्टल का बट से सिर पर मारा और भाग गया। इसके बाद मैंने घर में आवाज दी तो परिवार के लोग आ गए। इसके बाद गांव वाले भी आ गए।। सभी उसकी तलाश में निकल पड़े और कुछ दूर जाकर सड़क पर उसे पकड़ लिया।

सीएम के करीबी हैं, भाजपा सांसद और नेता देखने पहुंचे, छात्र भोपाल का, बुआ के घर था

एक दिन पहले भी भाजपा नेता के घर गया था, तब भीड़ होने पर वापस लौट आया था
एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपी छात्र नाम कमाना चाहता था। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी पिछले 40 दिन से गांव मंडी में रहने वाली अपनी बुआ के घर रुका हुआ था। एक दिन पूर्व सोमवार को भी वह घटना को अंजाम देने के इरादे से भाजपा नेता के घर पहुंचा था, लेकिन उस समय लोगों की भीड़ होने के कारण वह वापस चला गया। मंगलवार को मौका मिलते ही सुबह 8 बजे छात्र ने घटना को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी छात्र के खिलापु हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

हमीदिया में बीएससी कर रहा छात्र भोपाल में रहता है, मार्च में लापता हुआ मई में मिला, बिना बताए घर से रहता था गायब
एसपी शशींद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी छात्र कौशिक मेहरा हमीदिया कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। भोपाल के अशोका गार्डन थाने में छात्र की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। 20 मार्च को छात्र गायब हुआ और 18 मई को मिला था। पिता रामराज मेहरा से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि पिछले साल भोपाल में उसकी बहन की असामयिक मौत के बाद कौशिक मानसिक रूप से परेशान रहता है। पहले भी घर से भाग चुका है। कुछ दिन पहले बुआ के घर चला गया और वहां से फोन किया मैं यहां हूं। तभी से वह बुआ के घर पर रह रहा था।

सीएम के बेटे ने पूछा हालचाल

बुदनी के कद्दावर नेता और सीएम शिवराज सिंह चौहान के करीबी व पूर्व निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा पर जानलेवा हमला होने की सूचना पर सांसद रमाकांत भार्गव, कमिश्नर कवींद्र कियावत, कलेक्टर अजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। सीएम के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने भाजपा नेता से पूरे मामले की जानकारी ली।


Crime in want of name


प्राचीन मंदिर में पूजन का रास्ता खुला, लेकिन स्थायी हल बाद में

100 साल से भी ज्यादा प्राचीन मंदिर में पूजन का रास्ता साफ हो गया है। सीओडी के सैन्य अफसरों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में होने वाले पूजन को लेकर सीमित लोगों को पूजन की अनुमति रहेगी। यह भी तय हुआ है कि स्थायी तौर पर फेंसिंग हटाने के लिए प्रस्ताव हैड क्वार्टर भेजा जाएगा।

केंट वार्ड नंबर-7 के निवासियों की शिकायत रही है कि सीओडी प्रशासन द्वारा एक हिस्से में फेंसिंग खड़ी करने से उनकी कुल देवी के पूजन-अर्चन का रास्ता बंद हो गया है। इस मामले पर सीओडी प्रशासन के अलावा जिला प्रशासन को भी अर्जी दी गई थी।

बहरहाल, मंगलवार को दोपहर कलेक्ट्रेट में तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक तथा सैन्य अफसर जमा हुए। लंबी बातचीत के बाद तय हुआ कि बुधवार को होने वाले विशेष पूजन के लिए अनुमति रहेगी। आगे के लिए कोई स्थायी हल निकालने के लिए भी चर्चा होती रहेगी और मुख्यालय से दिशा-निर्देश आते हैं तो ही फेंसिंग हटाई जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिक भागचंद यादव, गोविंद यादव, रोहणी प्रसाद, नरेश सिंह भी मौजूद रहे।

कलेक्टर से मिले विधायक

इसी मामले को लेकर एक दिन पहले विधायक अशोक रोहाणी ने कलेक्टर से मुलाकात की थी। इस दौरान कलेक्टर से बताया गया कि सैन्य प्रशासन के इस फैसले से क्षेत्रीय लोगों की आस्था पर असर पड़ रहा है। इसके बाद ही कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को सैन्य प्रशासन के साथ संवाद स्थापित करते हुए कोई रास्ता निकालने के निर्देश दिए थे। पी-4


अपहृत नाबालिग को गुजरात से बरामद किया

थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की काे आरोपी युवक बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। इसकी रिपाेर्ट दर्ज हाेने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की पड़ताल शुरू कर नाबालिग लड़की को गुजरात के मोरबी से बरामद कर लिया है।

अकोदिया थाना टीआई ए.के. शेषा ने बताया कि अपहरण के मामले में एसडीओपी शुजालपुर वी.एस. द्विवेदी के आदेश से टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर एएसआई लखनलाल वर्मा, आरक्षक रामबहादुर सिंह आदि को परिजनों के साथ मोरबी रवाना किया। पुलिस को देखकर आरोपी लड़की को लेकर भागने लगा। जिसे पुलिस द्वारा पकड़ा गया। आरोपी गजेंद्र के कब्जे से नाबालिग को बरामद की गई।

आरोपी को धारा 363, 366, 376, 343 आईपीसी तथा 5 एल 6 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कार्रवाई में टीआई अवधेशकुमार शेषा, एसआई जया सुनेरी, एएसआई वर्मा, आरक्षक सिंह, महिला आरक्षक ऋतु कुशवाह, मनीषा राजपूत की भूमिका रही।

समय से पहले बिल जमा फिर भी काट दिया कनेक्शन

बिजली कंपनी की अँधेरगर्दी से इन दिनों हर कोई परेशान नजर अा रहा है। कहीं बिजली बिल मनमाने भेजे जा रहे हैं तो कहीं मीटर तेज भागने की शिकायत आ रही है। ऐसी शिकायतें कम होने की बजाय अब बेवजह विद्युत कनेक्शन काटने के मामले ज्यादा आ रहे हैं।

कई उपभोक्ताओं की यह शिकायत है कि बिल जमा करने की अंतिम तारीख से काफी पहले बिल जमा करने के बाद भी विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके बाद बिल जमा की रसीद दिखाने के घंटाें बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़े जाते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब बिल जमा हो गया है तो फिर कनेक्शन क्यों काटे जा रहे हैं। बिजली कंपनी का राजस्व रिकाॅर्ड अपडेट नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

क्या कहते हैं उपभोक्ता
कटंगी रोड निवासी उपभोक्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें जो बिल मिला था उसमें अंतिम तिथि 28 नवंबर है उन्होंने बिल की पूरी राशि 21 को ही जमा कर दी, इसके बाद भी कनेक्शन काट दिया।
करमचंद चौक निवासी हेमंत तिवारी का कहना है कि बिल जमा करने के बाद भी कनेक्शन काटना कर्मचारियों की गलती है। इसके बाद भी जब लाइन जुड़वाने की बात आती है तो लाइन कर्मचारियों और अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
राजस्व टारगेट पूरा करने के फेर में बिजली अधिकारी-कर्मचारी नियम विरुद्ध तरीके से सुबह लोगों के उठने से पहले ही कनेक्शन काट रहे हैं।

बिल जमा करने के बाद कनेक्शन कट रहा है तो यह देखा जाएगा कि गलती किस स्तर पर हो रही है उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
-आईके त्रिपाठी, एसई सिटी,


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends