सोमवार, 16 नवंबर 2020

बाइक से आए बदमाशों ने पूर्व सांसद के घर के पास की फायरिंग, मोहल्ले के दलित वोटरों को धमकाया

बाइक से आए बदमाशों ने पूर्व सांसद के घर के पास की फायरिंग, मोहल्ले के दलित वोटरों को धमकाया

सुमावली में भाजपा की हार से बौखलाए युवकों ने दिवाली की शाम 7.30 बजे जौरी में पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी निवास के पास 2 राउंड फायर किए। गोली चलाकर भागे बदमाश, मोहल्ले के दलितों को धमका गए कि कांग्रेस को वोट दिए हैं इसलिए अब तुम्हारा नरुआ से निकलने का रास्ता बंद किया जाएगा। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दफा 336 का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम 7.30 बजे जौरी गांव में लज्जाराम जाटव के निवास के पास लोग ट्रैक्टर का पूजन कर रहे थे। उसी दौरान 3 बाइकाें पर सवार होकर आए 7 युवक फर्राटे भरते हुए मोहल्ले में इधर से उधर निकले तो मौके पर मौजूद विनोद पुत्र हरिमोहन जाटव 38 साल ने बाइकर्स से कहा कि गली में छोटे बच्चे घूम रहे हैं। बाइक धीमे चलाइए नहीं तो कोई चोटिल हो जाएगा।

इसी बात बाइकर्स वहां रुके और उन्होंने नसीहत देने वाले दलितोें से झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान आरोपी राहुल खटाना निवासी गुर्जर कॉलोनी व आरोपी मोनू गुर्जर पुत्र रामौतार पचोखरा ने कट्टों से 2 फायर किए और मोहल्लाें के लोगों से घर खाली करने की धमकी दे गए। इस दौरान एक आरोपी ने विनोद पुत्र हरिमोहन जाटव के माथे पर कट्‌टा का कट मारा जिससे उसे चोट आई है। भागते हुए बदमाश यह धमकी भी दे गए कि जल्द ही वह दलितों के निकलने का नरुआ वाला रास्ता भी बंद करेंगे।



बाइक से आए बदमाशों ने पूर्व सांसद के घर के पास की फायरिंग, मोहल्ले के दलित वोटरों को धमकाया
प्रतीकात्मक फोटो।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends