एमवायएच में पदस्थ एक नर्स की कोविड काल में जून में ही शादी हुई| लेकिन ससुराल वालों को उसके काम से ज्यादा दहेज से लगाव था। उन्होंने कार, प्लॉट की मांग को लेकर इतना प्रताड़ित किया कि मायके में रहना पड़ रहा। अब उसने महिला थाने में केस दर्ज करवाया।
महिला थाना पुलिस के अनुसार स्कीम 78 निवासी मेघा गायके ने पति, सास, देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मेघा ने बताया उसकी शादी लॉकडाउन में 29 जून को हुई थी। कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर धमकाने लगे। पति चरित्र शंका कर आधी रात को पीटता था। उसकी अलमारी से जेवर में निकाल लिए गए थे। आखिर में मेघा परेशान होकर मायके चली आई।
दहेज नहीं लाई तो बाथरूम में बंद किया : दहेज न लाने पर एक और नवविवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया। महिला थाना पुलिस को मनीषा ने बताया कि उसकी सालभर पहले सत्यम बहल से शादी हुई थी। वह सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह दहेज नहीं दे पाई तो पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक बार चोरी छिपे मौसेरी बहन से बाथरूम में बात की पति ने तीन-चार घंटे तक वहीं बंद कर दिया। मोबाइल छीन लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends