शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

पाइप लाइन फूटी, गांव के कई घराें में नहीं पहुंच रहा पानी, हैंडपंपाें से पानी ला रहे ग्रामीण

पाइप लाइन फूटी, गांव के कई घराें में नहीं पहुंच रहा पानी, हैंडपंपाें से पानी ला रहे ग्रामीण

नल जल याेजना के तहत गांव के कुछ माेहल्लाें में ग्रामीणाें काे पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणाें काे दूर जाकर हैंडपंपाें से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीण राजेश व दीपक ने बताया कि गांव में चल रही नल जल योजना के माध्यम से गांव के कुछ क्षेत्र में ही पानी पहुंच रहा है। ऐसे में अधिकांश ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

इस समस्या काे लेकर ग्रामीणाें ने पंचायत काे अवगत कराया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। वर्तमान में नल जल योजना का संचालन ठेकेदार के माध्यम से किया जा रहा है। याेजना अभी भी पंचायत के हैंडओवर नहीं की है।

ग्रामीणों ने बताया कि आधे गांव में पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाकर नल कनेक्शन दिए हैं, लेकिन घराें तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस संबंध में पंचायत सचिव रामदास नायर ने बताया कि पाइप लाइन टूटी होने से घराें में पानी नहीं पहुंच रहा है। ठेकेदार को सुधार के लिए कहा है।


पाेखरनी में की जा रही बिजली चाेरी, ट्रांसफार्मर पर बढ़ा लाेड

हाेशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाइवे स्थित पोखरनी गांव में बिजली चोरी के कारण कनेक्शनधारियों काे पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार को बिजली कंपनी के जेई के नाम ज्ञापन बिजली कंपनी के कार्यालय में साैंपा।

गांव के मोनेश गंगराड़े और महेंद्र भैंसारे ने बताया कि पोखरनी के किसान मोहल्ले में रहवासियों को बिजली की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है। मोहल्ले के ही कुछ लोग सीधे खंभे पर अवैध रूप से केबल की आंकड़ी डालकर बिजली की चोरी कर रहे हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है।

लोड बढ़ने से बिजली बार-बार गुल हाे रही है। साथ ही वोल्टेज बढ़ने और कम होने की समस्या से घरों में बिजली के उपकरण भी खराब हो रहे हैं। ग्रामीणाें ने जेई से बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में कंपनी के जेई सौरभ शर्मा ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। जल्द ही पोखरनी में टीम भेजकर दिखवाते हैं। बिजली चोरी होते मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।

Pipeline burst, water is not reaching many villages, villagers bringing water from hand pumps


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends