रविवार, 29 नवंबर 2020

बुजुर्गों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर रही पुलिस

बुजुर्गों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर रही पुलिस

तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों को लेकर इंदौर पुलिस ने नई पहल शुरू की है। ऑनलाइन एक्सपर्ट कार्यक्रम से सीनियर सिटीजन को जोड़कर नए ढंग से ठगी की वारदातों से बचाने के उपाय बताए जाएंगे। शनिवार दोपहर 2 बजे एएसपी प्रशांत चौबे ने शहर के करीब 200 से ज्यादा सीनियर सिटीजन को वेबिनार के जरिये समझाइश दी।

एएसपी चौबे ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से साइबर अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई है। बदमाशों का सॉफ्ट टारगेट ज्यादातर सीनियर सिटीजन ही रहते हैं। इसलिए हमने कुछ साइबर एक्सपर्ट को एक फोरम पर लाकर सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें सीनियर सिटीजन मोबाइल के जरिए इस आयोजन में जुड़ सकते हैं। इसमें साइबर ठगी को लेकर कई तरह के प्रेजेंटेशन भी दिखाए जाएंगे।



बुजुर्गों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर रही पुलिस
सांकेतिक फोटो




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends