शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

मंदी से उबरने धनतेरस से दीपावली तक 5 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

मंदी से उबरने धनतेरस से दीपावली तक 5 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

दीपावली की खरीदारी जोर पकड़ने से गुरुवार को शहर सहित कस्बाई बाजारों में ग्राहकी रौनक बढ़ी है। हालांकि पंचांग के अनुसार धनतेरस गुरुवार की रात शुरू हाे गई, शुक्रवार काे भी धनतेरस रहेगी। धनतेरस पर खरीदारी का सगुन है। पहले दिन ग्राहकी उम्मीद से कम रही।

शुक्रवार काे सर्राफा और कपड़ा बाजार में अच्छी खरीदारी हाेने का अनुमान व्यापारी लगा रहे है। 14 नवंबर काे रूप चौदस और दीपावली एक साथ मनाई जाएगी। घराें काे सजाने के साथ ही अब लोग खुद भी सजने संवरने लगे हैं। ऐसे में इन दाे दिन में बाजार में बूम आने की उम्मीद है।

पिछले आठ महीने से काेराेना के चलते सभी त्योहार प्रभावित हाेने से आर्थिक मंदी झेल रहे बाजार काे उबरने के लिए व्यापारियों की सारी उम्मीद दीपावली सीजन पर टिकी थी। व्यापारिक क्षेत्राें में दाे दिन की धनतेरस पर सगुन की खरीदारी से लगभग 5 कराेड़ रुपए का काराेबार हाेने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बार जिले में खरीफ फसल की पैदावार में कमी के कारण व्यापारियों ने जैसी उम्मीद लगाई थी वैसी चमक फिलहाल नजर नहींं आई। हालांकि दुकानदारों काे आखिरी दाे दिन में दीवाली के लिए खरीदारी में तेजी की संभावना है।

मान्यता के अनुसार धनतेरस पर नई वस्तु खरीदने से धन में 13 गुनी वृद्धि
मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन कोई नई वस्तु खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। ऑटोमोबाइल व्यापारी ओम राठौर ने बताया कि इस बार जैसी उम्मीद की जा रही है कि व्यापार में वैसी ग्रोथ धनतेरस के मुहूर्त में देखने को मिलेगी।

आराेग्य की कामना से धन्वंतरी पूजन
जिला आयुर्वेद सम्मेलन की ओर से शुक्रवार काे आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी की जयंती मनाई जाएगी। मेन चौराहा स्थित मधुवन औषधालय पर धन्वंतरी पूजन कार्यक्रम रखा गया है। जहां सामूहिक पूजा की जाएगी।

सोना चांदी की कीमतों में रही तेजी
शहर में गुरुवार को जेवराती सोना की कीमत 52 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। जबकि चांदी का भाव 63 हजार 600 रुपए प्रति किलो रहा। सर्राफा व्यापारी राजेश सोनी ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस पर सोना व चांदी के भाव में खास उतार चढ़ाव नहींं आएगा।

पीतल 600, तांबा 800 रुपए किलाे तक
धनतेरस पर गुरुवार काे शहर में बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों का जमावड़ा लगा रहा। पीतल का भाव 500 से 600 रुपए किलाे, तांबा 800 रुपए किलाे और स्टील के बर्तन 150 से लेकर 300 रुपए प्रति किलाे रहा।




मंदी से उबरने धनतेरस से दीपावली तक 5 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
धनतेरस पर बिक्री के लिए दुकान के आगे सड़क तक सजाकर रखे बर्तन।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends