सोमवार, 16 नवंबर 2020

ग्वालियर में 5 घंटे में 54.6 मिमी गिरा पानी, टूटा 41 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में बारिश से प्रदूषण में कमी आई

ग्वालियर में 5 घंटे में 54.6 मिमी गिरा पानी, टूटा 41 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में बारिश से प्रदूषण में कमी आई

दक्षिणी पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती घेरे और अरब सागर से आ रही नमी के चलते रविवार को अंचल का मौसम अचानक बदल गया। सुबह से छाए बादलों ने पहले दोपहर में और फिर देर शाम और रात में कुल पांच घंटे में 54.6 मिमी पानी गिरा। इससे नवंबर में बारिश का 41 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के आंकड़ों में इससे पहले 28 नवंबर 1979 को 24 घंटे में 55.1 मिमी बारिश दर्ज है।

अंचल के भिंड, मुरैना और श्योपुर में कई जगह तेज बारिश हुई। मुरैना में दस मिनट तक बेर के आकार के ओले भी गिरे। जिले के माता बसैया क्षेत्र में दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से सेवानिवृत फौजी जगदीश राठौर (60) की मौत हो गई।
ग्वालियर में पहले दोपहर 2 बजे फिर रात पौने आठ बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। 8:45 बजे करीब कुछ देर के लिए बारिश रुकी और फिर शुरू हो गई। इस दौरान बिजली भी कड़कती रही। बारिश से अब तापमान में गिरावट के साथ कोहरा भी छाएगा। किसानों के लिहाज से चना, मटर और सरसों की फसल के साथ ही गेहूं की बोनी की तैयारी में पलेवा में लगे किसानों के लिए बारिश अमृत है।

प्रदेश के 32 जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 5.8o तक बढ़ा
उत्तर भारत में बर्फबारी का असर मप्र में दिखाई पड़ रहा है। यहां भाेपाल समेत प्रदेश के 32 से ज्यादा जिलाें में रात का तापमान सामान्य से 2 से 5.8 डिग्री तक ज्यादा। पिछले 13 दिनाें से रात में पड़ रही तेज ठंड गायब है। इसकी वजह बताते हुए माैसम वैज्ञानिक एचएस पांडे कहते हैं उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से जब बारिश या बर्फबारी हाेती है तो मप्र हवा का रुख दक्षिणी हाे जाता है।

ये हवा समुद्र से नमी लाती है ताे तापमान बढ़ता है। जब देश के उत्तरी हिस्से से यह सिस्टम गुजर जाता है ताे वहां बर्फ पिघलती है। तीन- चार दिन बाद वहां से हमारे यहां उत्तरी हवा बर्फीली हवा लाती है। इसके बाद ही हमारे यहां ठंड बढ़ती है।

अंचल में बारिश का हाल

  • मुरैना शहर में शाम को 7.30 से 8.15 बजे तक तेज बारिश से एमएस रोड सहित कई इलाकों में पानी भर गया।
  • माता बसैया के परिच्छा गांव में दोपहर 2 बजे गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सेवानिवृत फौजी जगदीश राठौर(60) की मौत हो गई।
  • सबलगढ़ में शाम 6.30 बजे से करीब 1 घंटे तेज बारिश हुई। 10 मिनट बेर के आकार के आेले भी गिरे।
  • भिंड में दोपहर 3 बजे से शहर के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई।
  • श्योपुर जिले के कराहल में शाम 6 बजे से करीब 25 मिनट तक तेज बारिश हुई।

देश में... दिल्ली में बारिश; जयपुर, हिसार में ओले भी गिरे
देश के कुछ राज्यों के साथ ही रविवार को दिल्ली में भी बारिश हुई। राजस्थान के जयपुर, बारां और हरियाणा के हिसार व फतेहाबाद जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। दिल्ली-एनसीआर में अचानक हुई बारिश से लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। यहां तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।



जयेंद्रगंज रोड, में रात 8:30 बजे जमकर


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends