बुधवार, 18 नवंबर 2020

पुलिस ने चोरों से 2 लाख रुपए के बर्तन सामग्री जब्त की, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 2 लाख रुपए के बर्तन सामग्री जब्त की, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना अंतर्गत आने वाले टेहरका रोड स्थित गोदाम से बर्तनों की चोरी हो गई थी। जिसकी थाना में रिर्पोट दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नगर के साई बर्तन भण्डार दुकान के मालिक विशाल ताम्रकार ने 16 अप्रैल को रिर्पेाट दर्ज कराई थी कि उनके वार्ड नंबर 4 गढीपुरा मुहल्ला स्थित गोदाम से बर्तन व सामान चोरी हो गया है।

पुलिस ने इनकी रिर्पोट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380, 411 भादवि के तहम मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसमें पुलिस के द्वारा दुकान के कर्मचारी भानसिंह कुशवाहा निवासी समरया थाना जेरोन को कब्जे में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उनके द्वारा चोरी की घटना को कबूल किया गया।

उन्होंने बताया कि उनके साथ इस चोरी की घटना में रामप्रकाश उर्फ छिददू खटीक निवासी वार्ड नंबर 10 डेकची खिरक के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। भानसिंह ने बताया कि वह बर्तन के गौदाम से सामान निकालते समय वहां से सामान की झाल बनाकर छिद्दू को दे दिया करते थे। पुलिस ने इनकी रिर्पोट पर साढे पांच लाख के बर्तनों की चोरी का मामला दर्ज किया था। इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके 2 लाख रुपए के बर्तन सामग्री जब्त की गई।



Police seized 2 lakh rupees worth of utensils from thieves, two accused arrested




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends