पेज

सोमवार, 23 नवंबर 2020

विकासखंड में 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

भारतीय किसान संघ की विकासखंड स्तरीय बैठक रविवार को पोखरबुजुर्ग के मोतीबाबा सेवरीधाम परिसर में हुई। मोतीबाबा को संघ का सदस्य बनाकर संघ विभाग प्रचारक राधेश्याम पाटीदार, दीपक शर्मा व भगवानसिंह गिन्नारे ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष श्यामसिंह पवार ने कहा अभियान एक माह तक चलेगा। इसके तहत गांव-गांव जाकर 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है। तहसील अध्यक्ष कड़वा नांदिया व जैविक प्रमुख गजानंद बांके ने कहा अभियान के दौरान गांवों में समितियों का गठन कर अधिकारों व शोषण को लेकर किसानों को जागरूक किया जाएगा।



विकासखंड में 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
Target to make 20 thousand members in the development block



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends