पेज

मंगलवार, 17 नवंबर 2020

20 कचरा गाड़ियों की खरीद का भेजा प्रस्ताव, 14 का बजट ही नहीं मिला

20 कचरा गाड़ियों की खरीद का भेजा प्रस्ताव, 14 का बजट ही नहीं मिला

डाेर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम शहर में 11 महीने से प्रभावित है। ईकोग्रीन कंपनी द्वारा 20 गाड़ियां हटाने के बाद नगर निगम सफाई कार्य में नए वाहन नहीं लगा पाया इसके चलते वार्डों में दोपहर 1 बजे तक कचरा उठ पा रहा है।

फरवरी 2018 से नवंबर 2019 तक कचरा संग्रहण में सहयोग कर रही ईकोग्रीन कंपनी का 3 करोड़ रुपए का भुगतान नगर निगम पर बकाया हो गया। कंपनी को वाहनों के डीजल व कर्मचारियों के वेतन लायक भी पैसा नहीं मिला तो कंपनी ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की सेवाएं बंद कर दीं।

साथ ही मुरैना से ग्वालियर के लिए कचरा ट्रांसपोर्टेशन का काम भी बंद कर दिया। इकोग्रीन कंपनी की सेवाएं बंद होने के बाद नगर निगम ने नगरीय प्रशासन विभाग ने 20 टिपर गाड़ियां खरीदने के लिए बजट मांगा था लेकिन उसमें से 6 गाड़ियों के लिए पैसा दिया गया। कचरा गाड़ियों की कमी के कारण शहर में प्रमुख चौराहों से कचरा उठाने का काम दोपहर 12 से 1 बजे तक चलता रहता है।



Proposal sent for purchase of 20 garbage trains, the budget of 14 was not received



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends