पेज

मंगलवार, 17 नवंबर 2020

एमसीएच में साेमवार काे 2 सिर और 3 हाथ वाले अनाेखे बच्चे का जन्म

एमसीएच में साेमवार काे 2 सिर और 3 हाथ वाले अनाेखे बच्चे का जन्म

रतलाम के एमसीएच में साेमवार काे अनाेखा बच्चा जन्मा। उसके दाे सिर व तीन हाथ हैं। डाॅक्टराें के मुताबिक एक से डेढ़ लाख डिलीवरी में एक केस इस तरह का सामने आता है।
शिवगढ़ के बाडलियाघाटा निवासी दुर्गा पति गवजी की दाेपहर 12.30 बजे डिलीवरी हुई। नवजात बच्चे काे देख सभी चाैंक गए। हालांकि, बच्चा जीवित है, ऐसे में तत्काल एसएनसीयू में पहुंचाया। अभी बच्चे की हालत नाजुक है।

काेज्वाइंट ट्विंस
एसएनसीयू प्रभारी डाॅ. नावेद कुरैशी ने बताया बच्चे का दिल, फेफड़े, लिंग सहित अन्य अंग एक है। दरअसल, एक भ्रूण से एक बच्चा बनता है, एक भ्रूण से एक अन्य भ्रूण अलग हाे जाता है ताे ट्विंस पैदा हाेते हैं। जब पूरी तरह भ्रूण अलग नहीं हाे पाता ताे काेज्वाइंट ट्विंस हाेते हैं।

साेनाेग्राफी नहीं करवाई, वजन 2.77 किलाे
डाॅ. कुरैशी ने बताया पूछताछ में माता पिता ने साेनाेग्राफी नहीं करवाने की बात कही है। बच्चे की हालत नाजुक है, यहां सर्जरी के इंतजाम नहीं हाेने से बच्चे काे इंदाैर रेफर करना हाेगा। जानकारी माता-पिता काे दी है। बच्चे का वजन 2.77 ग्राम है। दाे से तीन साल पहले भी एक ऐसा मामला सामने आया था।



Birth of a 2-year-old unaccompanied child in MCH

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends