पेज

शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

तापमान की रफ्तार घटने लगी, रात का पारा सामान्य से 2 डिग्री कम 13.9 डिग्री रहा

तापमान की रफ्तार घटने लगी, रात का पारा सामान्य से 2 डिग्री कम 13.9 डिग्री रहा

न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार रात को पारा 13.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। यह 31 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य रहा। नवंबर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है ठंड का असर भी महसूस होने लगा है।

1 नवंबर से ही तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। आगामी 10 नवंबर तक मौसम इसी तरह रहेगा। रात का तापमान भी 13 से 15 डिग्री के बीच रिकॉर्ड होगा।



यह फोटो चोरल डैम से 10 किमी आगे बुराल्या गांव जाने वाले रास्ते की है। यह रास्ता आगे खोदरा महादेव तक जाता है। यहां स्थित तालाब का पानी ओवर फ्लो होकर चोरल डैम में मिलता है। अभी यहां का मौसम बेहद सुहावना हो गया है। तस्वीर राइड्स ऑफ राइडर्स के ग्रुप एडमिन ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने उपलब्ध कराई।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends