शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

रीवा के टीआरएस कॉलेज में साढ़े चार करोड़ का घोटाला, तीन पूर्व प्राचार्यों सहित 19 पर केस दर्ज

रीवा के टीआरएस कॉलेज में साढ़े चार करोड़ का घोटाला, तीन पूर्व प्राचार्यों सहित 19 पर केस दर्ज

विंध्य क्षेत्र के सबसे पुराने ठाकुर रणमत सिंह स्वशासी महाविद्यालय में साढ़े चार करोड़ का घोटाला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईओडब्ल्यू ने 3 पूर्व प्राचार्यों सहित 19 लोगों के खिलाफ प्रकरण कायम किया है। ईओडब्ल्यू एसपी वीरेन्द्र जैन ने बताया कि पिछले दो वर्षों में तत्कालीन प्राचार्यों रामलला शुक्ल द्वारा डेढ़ करोड़, एसयू खान द्वारा 32 लाख, सतेन्द्र शर्मा द्वारा 15 लाख और परीक्षा नियंत्रक अजय शंकर पांडेय द्वारा 10 लाख रुपए की आर्थिक अनियमितता की गई है। इनके द्वारा जनभागीदारी निधि से अपने अकाउंट में राशि डाली गई है। अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

कलेक्टर ने कराई थी जांच
टीआरएस कॉलेज में गड़बड़ी की जानकारी सामने आने पर कलेक्टर द्वारा जांच टीम गठित की गई थी। जांच दल ने पाया कि नियमविरुद्ध तरीके से भुगतान किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मानदेय, यात्रा भत्ता, पारिश्रमिक आदि में घोटाला किया गया है।

ये भी हैं आरोपी
डॉ. कल्पना अग्रवाल, डॉ. संजय सिंह, डॉ. संजय शंकर मिश्रा, डॉ. आरपी चतुर्वेदी, डॉ. सुशील कुमार दुबे, डॉ. अवध प्रताप शुक्ला, डॉ. आरएन तिवारी, डॉ. एसएन पांडेय, डॉ. आरके धुर्वे, डॉ. एचडी गुप्ता, श्रमिक प्रियंका मिश्रा, प्रभात प्रजापति, भृत्य रामप्रकाश चतुर्वेदी सहित तत्कालीन लेखापाल।




रीवा के टीआरएस कॉलेज में साढ़े चार करोड़ का घोटाला, तीन पूर्व प्राचार्यों सहित 19 पर केस दर्ज
ठाकुर रणमत सिंह कॉलेज, रीवा (फाइल फोटो)




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends