गुरुवार, 12 नवंबर 2020

सीजन में अब तक सबसे ठंडे दिन-रात ढाई घंटे तक 1500 मी. रही विजिबिलिटी

सीजन में अब तक सबसे ठंडे दिन-रात ढाई घंटे तक 1500 मी. रही विजिबिलिटी

दीपावली से पहले ही शहर में माैसम के तेवर ज्यादा ठंडे होने लगे हैं। रात के बाद अब दिन में भी ठंडक हाेने लगी है। बुधवार काे दिन का तापमान 27.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह से शाम तक धुंध छाई रही।

सुबह धुंध इतनी थी कि सुबह 6:30 बजे से सुबह 9 बजे विजिबिलिटी सिर्फ 1500 मीटर रही। शाम 5:30 बजे के बाद यह 2500 मीटर हाे सकी। मंगलवार के मुकाबले बुधवार काे दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट हुई। दिन में धूप भी नहीं निकली।

शाम ढलते ही तीन घंटे में 7 डिग्री लुढ़क गया पारा
माैसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर एचएस पांडे ने बताया कि रात का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। रात में ठंडी हवा चलने से ठंडक भी ज्यादा थी। इस वजह से पारा भी तेजी से नीचे लुढ़का। शाम ढलने के बाद तीन घंटे में ही पारा करीब 7 डिग्री लुढ़क गया था।

धुंध की वजह- पांडे के मुताबिक हवा में माैजूद धूल के कण ऐसे माैसम में हवा की धीमी रफ्तार के कारण ऊपर तक नहीं पहुंच पाते। इस वजह से धुंध दिखाई देती है। इस कारण सुबह 11:30 से दाेपहर 2:30 बजे तक तापमान 2 डिग्री भी नहीं बढ़ सका था।

पूर्वानुमान... पांडे ने बताया कि अगले 24 घंटे में रात का तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। अनुमान है कि दिन के तापमान में भी खास बदलाव नहीं हाेगा।



भोपाल. बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, सुबह से शाम तक धुंध छाई रही।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends