पेज

शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

रंगोली प्रतियोगिता में 140 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

रंगोली प्रतियोगिता में 140 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

ग्राम में कार्तिक अमावस्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसका पुरस्कार वितरण बुधवार को किया। इसमें प्रथम पुरस्कार वैशाली मनोहर पटेल, द्वितीय पुरस्कार प्रियांशी महेंद्र पाटीदार, तृतीय पुरस्कार शिवानी विजय जायसवाल को मिला। इस दौरान बैंक मैनेजर सोनू कुशवाह, पंकज यादव, संदीप चौधरी, गोपाल कुशवाह, बाबूलाल कुशवाह, बबन कुशवाह, वासुदेव जागीरदार व अन्य मौजूद थे।


लोक अदालत के आयोजन की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की समीक्षा

नेशनल लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार व मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 12 दिसंबर को किया जाएगा। जिला न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्र ने लोक अदालत के लिए निर्देश देने व प्रगति समीक्षा के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिले के सभी न्यायालयों की समीक्षा बैठक आयोजित की। आयोजन के संबंध में सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वर्तमान तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। न्यायिक अधिकारियों ने आयोजन के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अपर जिला न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भारतसिंह रावत, न्यायाधीश आरती शर्मा, संगीता डावर मौर्य व जिला विधिक सहायता अधिकारी राॅबिन दयाल उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends