पेज

बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

भौंती में बंदरों का आतंक, घर के बाहर और छतों से उठा ले जाते हैं गृहस्थी का सामान

भौंती में बंदरों का आतंक, घर के बाहर और छतों से उठा ले जाते हैं गृहस्थी का सामान

कस्बे में इन दिनों बंदरों ने आतंक मचा रखा है। हालात ये हैं कि बंदरों के कहर के चलते लोग दीपावली की साफ-सफाइ्र के लिए गृहस्थी का सामान घर से बाहर निकालकर नहीं रख पा रहे हैं। साथ ही छतों पर भी कोई सामान नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से बंदरों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने की मांग की है।

गौरतलब यह है कि बस स्टैंड व शिवपुरी रोड के मुहल्ले में सबसे ज्यादा परेशान हो रही हैं। ग्रामीण प्रागीलाल शर्मा, धनीराम गुप्ता ने बताया है कि दो बंदर व एक लंगूर आजकल छतों से होकर घरों के अंदर घुसकर समान उठा ले जाते हैं। साथ ही छोटे बच्चों पर भी खतरनाक हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। लोगों का कहना है कि वनविभाग के अधिकारी कर्मचारी इन्हें जल्द ही पकड़े अन्यथा यहां कोई बड़ी दुर्घटना जाएगी।

छतों पर खाद्यान्न सामग्री भी नहीं रख पा रहे हैं

स्थानीय रहवासी शीला राजकुमारी, शिवकुमारी का कहना है कि दीपावली के चलते घरों की साफ-सफाई चल रही है। ऐसे में घरों से गृहस्थी का समान निकालकर बाहर रखना पड़ रहा है। साथ ही खाद्यान्न सामग्री भी छतों पर सूखने डाली जा रही है।

लेकिन बंदर के आतंक से सुरक्षा करना मुश्किल हो रहा है। बंदर हमारे कई समान उठा ले जाते है, साथ ही छतों के ऊपर रखीं पानी की टंकियों को भी खराब कर रहे हैं। ऐसे में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि घर से बाहर निकलते है तो भय बना रहता है कि कहीं बंद हाथों से सामान छीनने के लिए हमला तो नहीं कर देगा। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने की मांग की है।




Terror of monkeys in Bhaunti, take away household items outside the house and from the roofs



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends