पेज

बुधवार, 28 अक्टूबर 2020

राशन परिवहनकर्ता ने 40 मजदूरों को नहीं दी चार महीने की मजदूरी

राशन परिवहनकर्ता ने 40 मजदूरों को नहीं दी चार महीने की मजदूरी

गरीबों के राशन की कालाबाजारी करने के मामले में जेल जा चुके परिवहनकर्ता असलम चौहान ने पीडीएस के राशन का परिवहन करने वाले करीब 40 मजदूरों को चार महीने की मजदूरी नहीं चुकाई। मजदूरी मांगने पर उन्हें धमकाया भी। मजदूरों ने असलम की शिकायत एसपी कार्यालय में कर वेतन दिलवाने का निवेदन किया।
शिकायतकर्ता अजय कनाड़े, शुभम कनाड़े, सिकंदर ढाकसे, सतीश मोहे, राजकुमार, तिलोक, गोपीचंद सहित अन्य ने बताया वे सेंट्रल वेयर हाउस से जिले की कंट्रोल दुकानों तक पीडीएस का राशन पहुंचाने का काम असलम चौहान के लिए करते हैं। उसके द्वारा अप्रैल से जुलाई महीने तक की मजदूरी हमें नहीं दी गई, मांगने पर उसके द्वारा मना किया जा रहा है। 24 अक्टूबर को जब उसे फोन लगाकर मजदूरी मांगी गई तो उसके द्वारा धमकाया गया कि वे उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। मजदूरों ने शिकायती आवेदन में मांग की है कि उन्हें वेतन के साथ सुरक्षा भी दी जाए।




Ration transporters did not pay four months wages to 40 laborer

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends