राज्य के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह लगातार तीसरे दिन भी कांग्रेस सरकार की राजनीति में चर्चा का केंद्र बने रहे। विश्वेंद्र सिंह शनिवार काे हरियाणा व राजस्थान बाॅर्डर पर पहुंचे। जहां पर बाॅर्डर सील नहीं था। माैके पर किसी पुलिस कर्मी की तैनाती नहीं थी। इसकाे देखते हुए उन्हाेंने सिस्टम पर सवाल खड़ा किया। एक वीडियाे शेयर करते हुए ट्वीट किया। कहा कि काेई भी व्यक्ति काेराेना वायरस की बीमारी लेकर आ-जा सकता है। काेई राेक-टाेक तक नहीं है।
सरकार के स्तर पर दूसरे राज्याें से सटी सीमाएं सील करने का दावा किया गया था। भरतपुर जिले के कामां क्षेत्र में 3 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह शनिवार दोपहर को अचानक मेवात क्षेत्र के दौरे पर निकल पड़े, जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन में एक साथ हड़कंप मच गया।
कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दिए बिना ही सीधे नौनेरा पहुंच गए। जहां गांव के सरपंच धनराज चौधरी को साथ लेकर बॉर्डर सीमा का जायजा लिया। क्षेत्र में दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए है। इससे पहले शुक्रवार काे विश्वेंद्र सिंह ने ट्वीट करके कहा कि 15 दिन से वह भरतपुर के लिए अकेले ही जूझ रहे थे।
अब स्थानीय विधायक व राज्य मंत्री सुभाष गर्ग पहुंच गए है। एेसे में उम्मीद है कि उनकी बैठकें फाेटाेबाजी के अवसर से ऊपर ही हाे रही हाेगी। इससे एक दिन पहले गुरुवार काे विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध ने गुरुवार काे ट्वीट करके कहा था कि उनके पिता पिछले 15 दिन से भरतपुर के लिए काम कर रहे है। भरतपुर के विधायक व राज्यमंत्री सुभाग गर्ग जयपुर नहीं छाेड़ रहे हैं। जयपुर छाेड़ देंगे ताे शायद सरकार गिर जाएगी। इस पर सुभाष गर्ग शुक्रवार काे भरतपुर पहुंच गए।
Click here to see more details
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends