
पुलिस को मुखबिरी करने और पुरानी रंजिश को लेकर सीकर के नयाबास गांव से 30 वर्षीय युवक रामरतन उर्फ रतनलाल मीणा का अपहरण करने के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे सफेद रंग की बोलेरो में सवार होकर आए सात-आठ बदमाशों ने रामरतन का उसके घर से अपहरण किया था। इससे पहले 17 फरवरी को भी शराब तस्करी से जुड़े विकास मीणा, लक्की व सुभाष सहित 5-7 लोगों ने बोलेरो गाड़ी में रामरतन अपहरण किया था।
लेकिन उस समय वह जैसे-तैसे बदमाशों के चंगुल से भाग निकला था। मृतक के भाई सुभाष ने बताया कि रामरतन शुक्रवार रात को घर के चौक में बैठा था।
रात करीब दस बजे बोलेरो गाड़ी आकर रुकी और उसमें विकास मीणा सहित पांच-सात लोग उतरे। उन्होंने आते ही रामरतन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जबरन गाड़ी में बैठा ले गए। पुलिस को सूचना दी गई।
रात 3:30 बजे मां आंची देवी ने बांड्यानांका के विकास मीणा, आकाश मीणा, लक्की व दशरथ सहित 5-7 अन्य के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। शनिवार सुबह 6:30 बजे पुलिस को रामरतन का शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसके पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे।
एसपी गगनदीप सिंगला ने बताया कि आरोपी विकास मीणा शराब तस्करी के कारोबार से जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। सूत्रों ने बताया कि विकास को शक था कि रामरतन पुलिस को उनके कारोबार के बारे में सूचना देता है।
Click here to see more details
0 coment rios:
Hi friends