वैश्विक महामारी कोविड़-19 व लॉकडाउन व कर्फ्यू से प्रभावितों की मदद के लिए लगातार भामाशाह आगे आ रहे हैं। जिले में भामाषाह, दानदाता अपनी क्षमता अनुसार प्रतिदिन दान कर रहे है। बुधवार को तेजाजी धन्ना भगत की 608वी जयन्ती पर जगदगुरु श्री धन्ना देवाचार्य ट्रस्ट ने जिला प्रशासन को एक हजार क्विंटल से अधिक का अन्न दान किया हैं ताकि जिले में कोई व्यक्ति भूखा न सोए। वहीं दो लाख रुपए का नकद राशि का सहयोग भी दिया गया।
जगदगुरु श्री धन्ना देवाचार्य ट्रस्ट ने दिया सहयोग : उन्होंने एडीएम सुखराम खोखर को इस कार्य के साकार रूप लेने का श्रेय देते हुए कहा कि जगद्गुरु श्री धन्ना देवाचार्य ट्रस्ट के सहयोग से यह पूरा हो सका हैं। कलेक्टर ने कहा कि हम सभी को एकजुट रहने की आवश्यकता हैं। उन्होंने अन्य समाज के लोगों, सामाजिक व धार्मिक ट्रस्ट, गैर सरकारी संगठन व व्यापारियों से आगे आकर मानव जाति की सेवा करने का आह्वान किया हैं। वहीं जिलेवासियों को उन्होंने भारत सरकार के आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपना डेटा भरने की अपील की हैं।
ट्रस्ट ने पूर्व में भी बांटे थे खाद्य सामग्री के पैकेट
एडीएम सुखराम खोखर ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में धन्ना भगत के अनुयायी किसान अन्नदाता के रूप में सामने आए हैं। यह हमारे आपसी मेलजोल की संस्कृति हैं।
जगद्गुरु श्री धन्ना देवाचार्य ट्रस्ट के पीठाधीश्वर बजरंग देवाचार्य ने कहा कि ईश्वर सभी के अन्दर हैं। उन्होंने कहा कि मानव जाति की सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
ट्रस्ट के अध्यक्ष रिटायर्ड आईजीपी महेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि ट्रस्ट इस संकट की घड़ी में जिला प्रशासन के साथ खड़ा हैं।
पूर्व में भी ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री के पैकेट्स जिला प्रशासन को दिए गए थे।
इस दौरान एएसपी विपिन शर्मा, सीएमएचओ अशोक कुमार यादव, डीएसओ विनिता शर्मा, हंसराज गाता, टोंक से छोटू लाल सेदरी व मुकेश खादवाल, निवाई से हरिराम किवांड़ा, मालपुरा से जयनारायण चौधरी, जतन चौधरी, उनियारा से हरिराम कुंडेर, पीपलू से गोपाल चौधरी, टोडारायसिंह से चौथमल चौधरी आदि मौजूद रहे।
Click here to see more details


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends