पेज

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

कपूरथला में सेनिटाइजर से भरी कैनी में धमाका, 9 साल का बच्चा झुलसा


मुरार गांव में सेनिटाइजर से भरी कैनी में धमाका होने से 9 साल का बच्चा झुलस गया। पिता संजीव कुमार ने बताया कि वह शराब फैक्टरी में काम करता है।

कंपनी ने 4-5 दिन पहले गांव में सभी को सेनिटाइजर की बोतलें बांटी थी। एक कैनी उनके घर में दे गए थे। वीरवार दोपहर को बेटा आकाशदीप कैनी को पकड़ कर हिला रहा था। कुछ ही देर में कैनी में धमाका हो गया।

 इससे बेटे का मुंह, हाथ व अन्य शरीर झुलस गया। बच्चे को कपूरथला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इससे पहले जालंधर के एक अस्पताल ने भर्ती करने से मना कर दिया था।

 थाना सुभानपुर के एसएचओ जसपाल सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है। परिवार मुताबिक सेनिटाइजर की कैनी से धमाका होने से आग लगी है।

डाॅक्टर बाेले, सेनिटाइजर से आग लगने के चांस नहीं

सिविल सर्जन डाॅ. जसमीत कौर बावा ने कहा कि सेनिटाइजर मेें 70 प्रतिशत एल्कोहल होता है। लेकिन फिर भी उसमें आग लगने के चांस नहीं होते है। यह कोई और हादसा हो सकता है।

Explosion in a canny full of sanitizer in Kapurthala, 9 year old child scorched



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends