पेज

बुधवार, 1 अप्रैल 2020

ढाका से आने वाला संदिग्ध वार्ड नंबर 34 में मिला, घर काे किया गया सील


वार्ड नंबर 34 में ढाका से अाने वाला एक संदिग्ध मिला है। इसके बाद से प्रशासन की टीम ने कंकड़बाग इलाके में सख्ती बढ़ा दी है। संदिग्ध मिलने वाले मरीज के घर काे सील कर दिया गया है। किसी से नहीं मिलने की हिदायत दी गयी है। इसी तरह रमाचक बैरिया में संदिग्ध मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में सख्ती बढ़ा दी है। खेमनीचक के मिलन नगर बैमान टाेला एक संदिग्ध मिलने के बाद पूरे मुहल्ले के लाेगाें के बीच हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियाें ने प्रशासन काे सूचना दी। लेकिन, देर रात तक प्रशासन की टीम नहीं पहुंची। उप िवकास अायुक्त रिची पांडेय ने कहा कि नगर अायुक्त काे बाहर से अाने वाले लाेगाें की पहचान करने का निर्देश दिया गया था। इस दाैरान शहर के विभिन्न मुहल्लाें से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

जहां भी वाहर से लाेग अाकर रह रहे है। उनकी लगातार माॅनिटरिंग की जा रही है। वहीं, पटना नगर निगम की टीम ने काेराेना पाॅजिटिव पाए जाने वाले मरीजाें के इलाके यानी खेमनीचक, फुलवारी सहित पटना सिटी के साथ गाैरीचक इलाके काे सेनेटाइज कराने का अभियान चलाया। इस दाैरान दंडाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने लाेगांे के स्वास्थ्य की जांच की।

एहतियात पूर्व विधायक के परिजन होम क्वारेंटाइन

खेमनीचक में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद इसके तीन किमी क्षेत्रफल में रहने वाले लोगों को होम क्वारेंटाइन किया जा रहा है। बुधवार को इस्लामपुर के पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजीव रंजन के कंकड़बाग स्थित घर के बाहर नगर निगम ने होम क्वारेंटाइन का स्टीकर लगाया। हालांकि, उस वक्त वे यहां मौजूद नहीं थे। वह अभी बिहारशरीफ स्थित गांव में हैं। उन्होंने बताया कि निगम ने यह कदम एहतियातन उठाया है।

दोबारा लिया गया सैंपल, आज आसकती है रिपोर्ट

किर्गीस्तान के सात सदस्यीय नागरिक तब्लीगी जमात में आए लाेगाें काे फुलवारीशरीफ की संगी मस्जिद में 14 दिनों का क्वारेंटाइन किया गया है। सीएचसी मैनेजर शिप्रा चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को मेडिकल टीम उनके पास पहुंची और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। किर्गीस्तानी नागरिकों ने बताया कि वे 8 मार्च को दिल्ली आए थे। वहां से काेलकाता गए और फिर दिल्ली लौट गए। दिल्ली से ही 23 मार्च को फुलवारीशरीफ की अल्बा कॉलोनी पहुंचे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर 23 मार्च की रात ही इन लोगों को एम्स ले जाकर फ्लू स्क्रीनिंग व चिकित्सा जांच कराई गई। कोरोना का लक्षण नहीं पाए जाने के बाद एम्स के डाक्टर ने उसी रात 14 दिनों तक क्वारंेटाइन में रहने का आदेश देकर लौटा दिया था। तभी से ये लोग फुलवारीशरीफ की संगी मस्जिद में रह रहे हैं। कुर्जी के एक अपार्टमेंट में ठहरे कजाकिस्तान से अाए 10 लोगों का सैंपल मंगलवार को लिया गया। सिविल सर्जन डॉ. अारके चौधरी ने बताया कि मंगलवार को भी इनलोगों का सैंपल लिया गया है। बुधवार को रिपोर्ट अाने की उम्मीद है।

5387 संदिग्ध सर्विलांस पर, सीवान में सबसे अधिक

पटना| राज्य में सर्विलांस पर रखे जाने वाले कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को यह संख्या 5387 पर पहुंच गई है। सोमवार को 2376 संदिग्ध सर्विलांस पर थे। संदिग्धों में सर्वाधिक संख्या सीवान में है, जहां 3105 लोग सर्विलांस पर हैं। है। अभी तक राज्य के 9 मेडिकल कॉलेजों ने कुल 1052 नमूने कोरोना की जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से 1033 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव मिली,जबकि कुल 21मरीजों की रिपोर्ट संक्रमण यानी पॉजिटिव मिले।

2.85 लाख प्रवासियों को पहुंचाई गई मदद : लॉकडाउन की वजह से देश के विभिन्न राज्यों में फंसे 2 लाख 85 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों को बिहार भवन में स्थापित नियंत्रण कक्ष के जरिए सहायता पहुंचाई गई है। मंगलवार की शाम 6 बजे तक नियंत्रण कक्ष में 4492 फोन कॉल आए। 285888 व्यक्तियों की समस्याओं पर कार्रवाई की गई।

खेमनीचक में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद इसके तीन किमी क्षेत्रफल में रहने वाले लोगों को होम क्वारेंटाइन किया जा रहा है।


Read more click here All News

Bihar
Bollywoodnews
ChandigarhHimachal
Chhattisgarh News
Delhi News
Enter National
Haryana
Healthnews
Jharkhand News
Lifestylenews
Madhya Pradesh
National
Punjab News
Rajasthan News
Sportsnews
Utar Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends