
(अनुभव अवस्थी)काेराेनावायरस से संक्रमित लाेगाें की संख्या में कमी नहीं आने के कारण शहरवासियाें काे कर्फ्यू में ढील मिलने की संभावना खत्म हाे गई है। कारण प्रदेश में दूसरे नंबर पर जालंधर अब देश में 59 हाॅटस्पाॅट सेंटर्स में शामिल हाे गया है। डीसी वीके शर्मा का कहना है कि माैजूदा हालात में ढील नहीं दी जा सकती। 26 अप्रैल काे हालात का जायजा लिया जाएगा। स्थिति में सुधार नजर आने पर ही कुछ ढील देने पर विचार किया जाएगा। लाेग सख्ती से लाॅकडाउन का पालन करें ताकि राहत जल्द से जल्द दी जा सके। जिला प्रशासन ने अतिसंवेदनशील निजात्म नगर व बस्ती शेख सहित सिटी के 16 इलाकों को सील किया हुआहै।
जालंधर में काेराेना पाॅजिटिव के मामले मिलने कम नहीं हो रहे हैं, रविवार को 6 केस और सामने आने के बाद यहां कोरोना के 47 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि स्थिति कंट्रोल में है, ये वही लोग हैं जो पहले से किसी के संपर्क में रहे हैं। शुक्रवार को जहां नेशनल रेड जोन में जालंधर 71वें नंबर पर था। शनिवार को 41 केस हो गए तो जिला 59वें पायदान पर पहुंच गया है। अब रविवार की रिपोर्ट के आंकड़े साेमवार की सुबह प्रकाशित होंगे। इसके चलते रविवार को जो केस आएं हैं, उनका आंकड़ा आज आएगा। वैसे शहर में जिस प्रकार से केस बढ़ रहे हैं उन्हें देखते हुए साफ है कि यह शहर टॉप 50 में शामिल हो जाएगा। ये रिपोर्ट पूरे देश के हर शहर से आए कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट के आधार पर तैयार की जाती है।
हॉटस्पॉट एरिया में तीन स्तरीय सुरक्षा
जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जो हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जाेन हैं, उनमें सुरक्षा और कड़ी की जाएगी और ढील नहीं दी जाएगी। फिलहॉल यहां निगरानी के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा तैनात है। हेल्थ, पुलिस और प्रशासन की अलग अगल टीमें लगाई गई हैं। प्रशासन के मुताबिक 16 हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जाेन में ढील नहीं दी जा सकती। 1600 पुलिस कर्मचारियों की सहायता के लिए 1000 वालंटीयर्स को लगाया जाएगा। इन्हें पुलिस कर्मचारियों और आम जनता से अलग दिखाने के लिए विशेष टी-शर्ट मुहैया करवाई जाएंगी। इन्हें पुलिस लाइन में विशेष प्रशिक्षण देने के बाद पुलिस कर्मचारियों को राहत प्रदान करने के लिए लगाया जाएगा जोकि 24 घंटे ड्यूटी निभा रहे हैं।
मरीजों के संपर्क में आने वाले 480 की पहचान
कम्युनिटी ट्रांसमिशन का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। मरीजों के संपर्क में आए 480 लोगों की पहचान हो चुकी है। अन्य लोगों की पहचान के लिए सेहत विभाग और पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। कोरोना प्रभावित लोगों का पता लगाने के लिए सर्वे भी किया जा रहा है।
हेल्पलाइन
- डिस्ट्रिक्ट मंडी ऑफिसर-9814780245
- पेट्रोल और गैस -9815940613
- फ्रूट एंड वेजिटेबल्स -8054006891, 7973072844
- फूड एंड सिविल सप्लाई - 9872163166
- राशन की दुकानों व अन्य मार्केटिंग की जानकारी के लिए - 7226822222, 9464010630
- स्वास्थ्य के लिए...104
- सिविल सर्जन- 0181-2224848 और व्हाट्सएप नंबर 98782-30938 एंबुलेंस के लिए 108
- बिजली बंद हाेने पर 1912
- निगम 0181-2242411
- पुलिस के लिए 100 नंबर डायल करें
Click here to see more details
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends