कोरोना का हॉट स्पाट बने टोंक में गुरुवार को भी 11 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस तरह संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक ही दिन में 60 से बढ़कर 71 तक पहुंच गया। ये सभी पॉजिटिव केस शहर के बमोर गेट क्षेत्र के है। इनमें 6 महिलाएं व 5 पुरुष है।
कलेक्टर ने बताया कि क्वारैन्टाइन सेंटरों में 859 लोगों को रखा जा रहा है। जिले में कुल 27 हजार 266 व्यक्ति होम आइसोलेशन में है। इसमें से 25 हजार 481 व्यक्तियों की मेडिकल विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है। होम आइसोलेशन में सभी व्यक्तियों की मेडिकल टीम की ओर से एक बार फिर से स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
अगर स्क्रीनिंग के दौरान आईएलआई के लक्षण पाए गए तो इनकी सैंपलिंग की जाएगी या फिर से होम आइसोलेशन किया जा सकता है।
दावा : 20 फीसदी घरों में पहुंचाई राशन सामग्री
इसके साथ ही शहर में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुव्यवस्थित रखने को लेकर किराना सामान, फल, सब्जी, दूध,दवा की आपूर्ति डोर टु डोर की जा रही है। करीब 20 फीसदी घरों में राशन सामग्री पहुंचा दी गई है।
आगामी चार से पांच दिन में सभी उपभोक्ताओं के घरों तक रसद पहुंचाने का दावा किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि शहर में 244 सर्वे टीमों ने कंटेनमेंट जोन के 68 हजार 860 घरों के 4 लाख 15 हजार लोगों का सर्वे कर लिया है। बफर जोन के 62 हजार 310 घरों के 3 लाख 70 हजार 809 लोगों का भी सर्वे कार्य पूरा हो गया है।
कलेक्टर केके शर्मा ने गुरुवार को एपीआरटीएस में स्थापित केन्द्रीयकृत रसोई का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कोविड-19 महामारी को लेकर बनाए गए क्वारिन्टाइन सेन्टर एवं अस्पतालों को भिजवाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची। उन्होंने केन्द्रीयकृत रसोई में चपाती की अच्छी तरह सिकाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीयकृत रसोई में नियुक्त प्रभारी एवं उसकी टीम साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें, सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत कुमार, कोषाधिकारी रामावतार शर्मा, सीडीपीओ ओम प्रकाश सैनी, गिरदावर प्रहलाद सिंह भी मौजूद थे।
Click here to see more details


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends