गुरुवार, 12 मार्च 2020

बड़ा महल पर्यटकों के लिए खुलेगा, छतरी संवरेंगी; संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग ने भेजा प्रस्ताव


राजगढ़.शहर का बड़ा महल अब पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा। इसके लिए पुरातत्व विभाग ने महल के संरक्षण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। संरक्षण की स्वीकृति मिलते ही महल को संवारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उमठ परमार वंशीय राजाओं की समाधियों और पुरातत्व संग्रहालय को संवारने के लिए भी 9-9 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी।

इसके तहत छार बाग की छतरियाें को संवारने का काम जारी है, यहां बगीचा भी विकसित किया जाना है। संग्रहालय भवन की साज संवार और पेंटिंग का काम भी शुरू हो गया है। छत्री बाग में राजगढ़ पर शासन करने वाले उमठ परमार वंशीय राजाओं की समाधियां हैं। इन समाधियों के संवारने की पहल नबंवर 2019 में उस समय हुई थी, जब स्वच्छता अभियान में जिला प्रशासन द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर काम करवाए थे।

यहां बगीचा भी विकसित किया जाना है।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends