गुरुवार को डीडीसी के निर्देश पर डूमिरता पीएडब्ल्यू से बेड़ातुलुंडा भाया काकुरदा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल विभाग के तत्वाधान 2.6 किमी सड़क का निर्माण में ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल विभाग के सहायक अभियंता शंभू रजक एवं जेई राम लोचन शरण के द्वारा सड़क की गुणवता की जांच की गई। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि सड़क में लोकल पत्थर बिछाया गया है इस दौरान उन्होंने संवेदक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अविलंब पत्थरों को हटाएं। इसके साथ ही सड़क निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण मेटल का ही प्रयोग करें। इसके साथ ही अपने देख रेख में निर्माण स्थल में रखे पहाड़ के घटिया बोल्डर को ट्रेक्टर के माध्यम से हटवाया। वहीं उन्होंने पूरे सड़क की जांच भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा अभी तक मेटल का भुगतान नहीं किया गया है। इधर, ग्रामीणों ने सहायक अभियंता से डूमिरता नाले में दो स्पेन के पुल निर्माण को लेकर गुहार लगाई। इस पर सहायक अभियंता ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस पर कार्य जारी है लोगों को इसका फायदा जरूर मिलेगा।
क्या था मामला : 2 मार्च को दैनिक भास्कर अखबार में ग्रामीणों की शिकायत पर मुख्यता से डूमिरता पीएडब्ल्यू से बेड़ातुलुंडा भाया काकुरदा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल विभाग के तत्वाधान 2.6 किमी सड़क निर्माण एंव कलवर्ट पुल निर्माण कार्य में घटिया पत्थर का हो रहे इस्तेमाल को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का हवाला देते हुए डीडीसी द्वारा विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण की जांच कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने का निर्देश जारी किया गया।
डीडीसी के निर्देश पर सड़क निर्माण की जांच की गई है। जांच के दौरान पाया गया कि सड़क निर्माण कार्य में लोकल पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसपर संवेदक को सख्त निर्देश दिया गया है लोकल पत्थर हटा कर गुणवत्ता पूर्ण मेटल बिछाकर ही सड़क का निर्माण कराएं। ग्रामीणों ने नाले पर दो स्पेन के पुल बात रखी है। इस पर विचार किया जा रहा है।
- शंभू रजक, सहायक अभिंयता, ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल
भास्कर इंपैैक्ट..2 मार्च को सड़क निर्माण कार्य मंे घटिया पत्थर इस्तेमाल करने को लेकर छपी खबर पर डीडीसी ने लिया संज्ञान
लोकल पत्थर की जांच करते सहायक अभियंता।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends