नई दिल्ली/श्रीनगर/अमृतसर .उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकाें में शुक्रवार काे लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई। मैदानाें में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरे। दिल्ली में बेमाैसम की बारिश से उड़ानें बाधित हुईं। सड़काें पर जाम लगा और यातायात प्रभावित हुआ। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षाेभ बनने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी हिस्से में 4 मार्च से ही रुक-रुककर बारिश हाे रही है। शनिवार काे इसमें कमी आने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई स्थानाें पर बर्फबारी हुई है।
इससे ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में हिमस्खलन से एक मजदूर की मौत हो गई और कई लापता हैं। गंदेरबल में हिमस्खलन उस जगह हुआ, जहां एक पावर ग्रिड पर काम चल रहा था। कई मजदूर कई फुट नीचे बर्फ में दबे हैं। बारिश से कई जगह हुए भूस्खलन के कारण 270 किमी लंबा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे फिर बंद हाे गया है। इससे 400 से ज्यादा वाहन रास्ते फंस गए हैं।
0 coment rios:
Hi friends