पेज

शनिवार, 28 मार्च 2020

दोस्त की बहन से शादी करने के लिए सिरफिरे ने शादीशुदा प्रेमिका के दो साल के बेटे की हत्या की, घर में छिपाई लाश


भिलाई.खुर्सीपार थाना क्षेत्र के जोन-3 कैनाल रोड इलाके में एक सनकी प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के दो साल के बेटे की हत्या कर दी। मासूम आमिर शाह का शव मांझी चौक, तिरंगा नगर स्थित किराये के कमरे में मिला। बच्चे की मां ने शुक्रवार सुबह उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। अपहरण होने की शंका पर पुलिस ने डीआरपी लाइन से डॉग स्क्वॉड को बुला लिया।
आरआई नीलेश द्विवेदी ने बताया कि तीन घंटे में रुचि नाम की डॉग और ट्रेनर अमित कुर्रे ने शव को ढूंढ निकाला। बच्चे की लाश देखकर महिला के प्रेमी मो. सैय्यद शमशेर ने हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी मैकेनिक प्रेमिका से शादी करना चाहता था। लेकिन प्रेमिका के बड़े बेटे को पसंद नहीं करता था।

चार महीने से दोनों में था संबंध

टीआई सुरेंद्र उइके ने बताया कि करीब पांच महीने पहले महिला बिहार से अपने दोनों भाईयों के कहने पर भिलाई आ गई थी। महिला के छोटे भाई और आरोपी में दोस्ती थी। भाईयों के जरिए आरोपी की पहचान महिला से हो गई थी। इसके बाद आरोपी महिला के घर आने जाने लगा था। चार महीने से दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए थे। महिला अपने बड़े बेटे आमीर और छोटी बेटी के साथ रहती थी। महिला का पति मिराज ट्रक ड्राइवर है। वह ट्रांसपोर्टेशन की गाड़ी लेकर बिहार गया था।

आरोपी प्रेमी ने बच्चे का अपहरण करने के बाद रचि हत्या की साजिश, पुलिस ने तीन घंटे में पकड़ा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends