अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रविवार को बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत झलकडीहा पंचायत में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुमारी, महेंद्र प्रसाद वर्मा, विभाग संयोजक कृष्णा त्रिवेदी, मुखिया प्रतिनिधि नुनूलाल मुर्मू, समाजसेवी सुरेंद्र लाल ने संयुक्त रूप से रिबन काट कर किया। खिलाड़ियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष विनीता कुमारी ने कहा कि भारत में क्रिकेट वर्षों से खेला जा रहा है। युवा इस खेल से बहुत ही प्रभावित होते हैं। उपाध्यक्ष ने बिरसा स्पोर्ट्स क्लब एवं झलकडीहा क्रिकेट क्लब एवं सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। टूर्नामेंट में गौरव कुमार, आकाश श्रीवास्तव, रितेश सिन्हा, कुंदन सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित थे। टूर्नामेंट में मंच संचालन मेराज आलम एवं तबरेज आलम ने की। आयोजन में सहयोगी बिरसा क्लब झलकडीहा एवं हनुमान मेंशन रहे। इस टूर्नामेंट में मुख्य रूप से प्रकाश मंडल, धर्मेंद्र सिंह, ईश्वर मंडल, सहोदर मंडल, कैलाश मंडल, अल्फ्रेड टुडू, आशीष, दीपक, संजीत आदि थे।
उद्घाटन करती विनीता कुमारी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends