शिबूटांड़ विस्थापित विकास पब्लिक स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्कूल का 21वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। स्कूल की बच्चियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से वाहवाही बटाेरी। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव व विशिष्ट अतिथि जेपीएसडब्ल्यूएस के सचिव सर्वेश दूबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के समग्र विकास का मुख्य केंद्र है। इसी के आधार पर व्यक्ति आर्थिक, सामाजिक व आध्यात्मिक उन्नति करता है। शिक्षा ही मनुष्य को अपनी सभी संभावनाओं के विकास का अवसर दिलाती है। अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि लड़का हो या लड़की दोनों को समान शिक्षा देने का दायित्व आपका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से मानव की भावनाएं शुद्ध होती हैं। एसोसिएशन सचिव सर्वेश कुमार दुबे ने स्कूल की शैक्षणिक, गुणात्मक शिक्षा व अच्छे संस्कार की प्रशंसा की। कहा कि नि:स्वार्थ भावना से किया गया कोई भी कार्य एक दिन फलदायी होता है। स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य अर्जुन महतो ने अपने स्वागत भाषण मे स्कूल की उपलब्धियों व शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षा मंत्री के निर्देश पर यह स्कूल क्षेत्र की गरीब बच्ची चांदनी कुमारी मोहनपुर को गोद लेकर शिक्षा देने का काम कर रहा है। मौके पर बालीडीह ओपी थाना प्रभारी सत्य नारायण गोस्वामी, अन्नु कुमार सिंह, हेमंत कुमार महतो, उत्तम सिंह, उदय गोस्वामी, लालमोहन हेंब्रम, रीतु कुमारी आदि रहीं।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि।
0 coment rios:
Hi friends