रविवार, 29 मार्च 2020

कमलनाथ ने शिवराज को फिर लिखे पत्र, कहा–फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराएं सप्ताह भर में किसानों को राहत पहुंचाएं


भोपाल.पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों मेंहुए नुकसान पर चिंता जताई है। नाथ ने कहा है कि प्रदेश के मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड और ग्वालियर अंचल के कई गांवों में किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से हजारों कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। मकानों की छतें टूट गई हैं। इस स्थिति में मेरा आपसे अनुरोध है कि फसलों के नुकसान का वास्तविक सर्वे कार्य तत्काल शुरू किया जाए और एक सप्ताह में राहत राशि किसानों के हाथ में पहुंचाई जाए।

कमलनाथ ने एक अन्य पत्र में कहा है कि लॉकडाउन से प्रदेश के निम्न मध्यम वर्ग की आय प्रभावित हुई है। श्रमिक परिवार पलायन कर मप्र लौट रहे हैं और उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है। इधर, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पहुंचे और वहां सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही गरीबों में भोजन वितरण कराया।

सोशल डिस्टेंस का पालन कर कांग्रेस विधायक जन सेवा में लग जाएं

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन है, जिसका पालन करें। संक्रमण से बचने का कारगर तरीका है कि सामाजिक रूप से कुछ दिनों के लिए दूरी बनाए रखें। बहुत जरूरी होने पर घर का सिर्फ एक सदस्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं या दवाइयां लेने के लिए बाहर निकले। नाथ ने कांग्रेस विधायकों और निकायों के जनप्रतिनिधियों तथा कांग्रेस के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि स्थानीय प्रशासन से सामंजस्य स्थापित करके आप सब अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में लग जाएं।

मास्को में फंसे खरगोन के मेडिकल छात्रों के लिए विदेश मंत्री से चर्चा

मेडिकल की पढ़ाई करने मास्को गए खरगोन के योगेश बरवे समेत 30 से 40 छात्र फंस गए हैं। इनकी जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इनकी वापसी के लिए विदेश मंत्री से शनिवार को बात की। इसी के साथ दमोह जिले के दिल्ली उत्तम नगर में रुके 50-60 मजदूरों को दो क्विंटल आटा, चावल, तेल, सब्जी आदि देने के लिए दिल्ली में पवन खेड़ा को सक्रिय किया। निवास पर बने आॅफिस से ही वे लोगों से बात कर रहे हैं। गुना, राजगढ़, भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा जिला प्रशासन से भी कोरोना का अपडेट लिया।

फाइल फोटो

Read more click here All News

Bihar
Bollywoodnews
ChandigarhHimachal
Chhattisgarh News
Delhi News
Enter National
Haryana
Healthnews
Jharkhand News
Lifestylenews
Madhya Pradesh
National
Punjab News
Rajasthan News
Sportsnews
Utar Pradesh

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends