शुक्रवार, 13 मार्च 2020

ज्योतिरादित्य को कांग्रेस की ओर से ‘महाराज’ बताने पर भाजपा नेताओं को आपत्ति, अश्वनी बोले- यहां कोई ‘महाराज’ नहीं, सब कार्यकर्ता हैं


नई दिल्ली.कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता और हाल ही भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘महाराज’ कहने पर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तंज कसते हुए एक ट्वीट किया, अभी तक नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने एक भी ट्वीट तक नहीं किया। मोदी/शाह जी, कम से कम इतनी जल्दी तो ऐसा मत करो ! अभी तो 24 घंटे भी नहीं हुए। आप लोगों ने अपमानित करना भी शुरू कर दिया। अभी तो 24 घंटे भी नहीं हुए और आप लोगों ने अपमानित करना शुरू भी कर दिया..! महाराज हैं! वही महाराज जिनके इतिहास का ज़िक्र शिवराज जी खूब करते हैं।

भास्कर ने सामंतवाद के खिलाफ रही भाजपा में ‘महाराज’ कल्चर पर दिल्ली के भाजपा नेताओं से बात की। सबने एकसुर में कहां- यहां कोई महाराज नहीं। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सामंतवाद के खिलाफ है। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष या पीएम भी सामान्य कार्यकर्ता की तरह बैठकों में बैठते हैं। राष्ट्रगीत के समय खड़े होते हैं। यहां कोई ‘महाराज’ नहीं, सब सामान्य कार्यकर्ता की हैसियत से काम करते हैं।

ज्योतिरादित्य महाराज नहीं जनता का दर्द समझने वाले युवा नेता :मनोज तिवारी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि ज्योतिरादित्य, महाराज नहीं जनता का दर्द समझने वाला युवा नेता हैं। देश की प्रगति में कांग्रेस बहुत बड़ी बाधा है। सिंधिया के साथ ही युवाओं का भी कांग्रेस से मोहभंग हो गया है। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन गुप्ता ने कहा कि भाजपा का अपना कल्चर है। ‘महाराज’ ग्वालियर व समाज में एक पहचान है। जिस तरह मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को ‘मामा’ कहा जाता है।

अब जनता ने राहुल और कांग्रेस, को सीरियस लेना छोड़ दिया : बिधूड़ी

दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने ने कहा कि ऐसी ही बातों को लेकर जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस, दोनों को सीरियस लेना छोड़ दिया है। इस मामले में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोस्वामी एसके पुरी ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोगों का दम घुट रहा है। भाजपा लोकतांत्रिक और मान सम्मान वाली पार्टी है। यहां सब कार्यकर्ता हैं।

सिंधिया नामदार नहीं, कामदार भी हैं : शाजिया

ज्योतिरादित्य नामदार नहीं, कामदार भी हैं। सिंधिया ने अपनी राजनीतिक योग्यता की परीक्षा कई बार दी। सिंधिया को महाराज कहकर कांग्रेस ने उनकी काबिलियत, सोच और सियासी अभिव्यक्ति का मजाक उड़ाया है। -शाजिया इल्मी, प्रदेश उपाध्यक्ष

महाराजा नहीं, राष्ट्रवादी और देशभक्त हैं सिंधिया

ज्योतिरादित्य राजा-महाराजा नहीं, राष्ट्रवादी नेता और देशभक्त हैं। उन्होंने कमलनाथ को झूठे वादे करने पर कठघरे में खड़ा किया। सिंधिया का धारा 370 का समर्थन करना कांग्रेस को हजम नहीं हुआ।
- सतीश उपाध्याय, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष



प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय- फाइल फोटो।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends