टोंक.मेहंदवास थाना क्षेत्र के टोंक-सवाईमाधोपुर हाइवे पर अब्दुलापुर गांव के पास मंगलवार रात कार ने बाइक के टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला समेत माताजी मंदिर की सेवा करने वाले पुजारी की मौत हो गई। हादसे के बाद लांबा व छापरिया गांव में शोक की लहर दौड गई। मेहंदवास थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका छापरिया निवासी रामकन्या गुर्जर (59) पत्नी जय लाल गुर्जर तथा थली निवासी प्रभुलाल बैरवा (55) पुत्र रामकरण बैरवा है।मंगलवार सुबह रामकन्या गुर्जर पति जय लाल समेत देवराज, बीना आदि परिजनों के साथ ककोड़ गांव के पास बालागढ़ में पुत्र विष्णु की सास की तबीयतपूछने गए थे।
प्रभुदयाल ने रास्ते में औरवृद्धा ने जयपुर अस्पताल में तोड़ा दम
कुशलक्षेम जानने के जब वह ककोड़ के पास पहुंचे तो उन्हें लांबा गांव के माताजी मंदिर में पूजा अर्चना करने वाला परिचित थली गांव निवासी प्रभुलाल बैरवा बाइक लेकर मिल गया। वह भी लांबा की ओर ही आ रहा था। इस पर परिजनों ने बुजुर्ग रामकन्या को प्रभुलाल बैरवा की बाइक पर बिठाकर रवाना कर दिया। इस बीच बाडा अब्दुलापुरा व रुस्तमगंज गांव के बीच टोंक से उनियारा की ओर जा रही कार ने बाइक के टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामकन्या व प्रभुलाल घायल हो गए। इस बीच दूसरी बाइक से आ रहे रामकन्या के परिजनों ने पुलिस व अन्य लोगों को सूचना दी। दोनों को सआदत अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को जयपुर रेफर कर दिया। बीच मार्ग में प्रभुलाल ने तथा जयपुर में उपचार के दौरान रामकन्या ने दम तोड़ दिया।
मृतक पुजारी बुआ की तबीयत पूछने गया था ककोड़ गांव में
लाम्बा गांव के लोगों ने बताया कि थली गांव में रहने वाला प्रभुलाल बैरवा कई सालों से लांबा गांव स्थित माताजी मंदिर की सेवा करने का कार्य करता था। श्रद्धालुओं में भी पुजारी के प्रति गहरा निष्ठा व प्रेम था। लोगों को ज्योंही पुजारी प्रभुलाल के निधन की सूचना मिली तो कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। मृतक भी ककोड़ गांव में रहने वाली बुआ की तबीयत जानने बाइक से गया था। आते समय बुजुर्ग रामकन्या उसकी बाइक पर सवार हो गई। इस बीच हादसा हो गया।
लोगों ने दिखाई ईमानदारी
मृतका रामकन्या के पुत्र ईमित्र की दुकान करने वाले सुरेश गुर्जर ने बताया कि हादसे के बाद अब्दुलापुरा गांव के लोगों का उसके मोबाइल पर फोन आया कि रामकन्या का सवा तोले सोने का नथ उनके पास सुरक्षित है। जो हादसे के बाद जख्मी रामकन्या के नाक से छिटककर दूर जा पड़ा। ग्रामीणों की ईमानदारी की लोगों ने सराहना की।
0 coment rios:
Hi friends