जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से गांधी चौक सेक्टर चार में पीएफ पर मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती करने के विरोध मे भारत के वित्त मंत्री का पुतला फूंका। यहां सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि गरीब, मजदूर विरोधी भाजपा की सरकार आज सिर्फ पूंजीपतियों एवं उद्योगपतियों की सरकार बन कर रह गई है। आज कर्मचारियों का जहां केन्द्र सरकार आर्थिक दोहन कर रही है वहीं दूसरी तरफ एनजेसीएस के नेता मजदूरों को ठगने का काम कर रहे हैं। ताे अब इसके लिए भी अांदाेलन हाेगा अाैर अारपार की लड़ाई हाेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील कुमार, शंकर कुमार, एनके सिंह, आरबी चौधरी, अारके मिश्र, अभिमन्यु मांझी, संजय कुमार सिंह, सीकेएस मुंडा आदि मुख्य रूप से रहे।
नया मोड़ में वित्त मंत्री का पुतला फूंकते जझामस के नेता और सदस्य।
0 coment rios:
Hi friends