सोमवार, 9 मार्च 2020

सतीश निर्विरोध बने अध्यक्ष, रमेश सचिव


रविन्द्र भवन में रविवार को पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की आमसभा सह चुनाव (2020-23) हुई। इसमें एसोसिएशन के सभी छह पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए।

नई कमेटी में सतीश ठक्कर अध्यक्ष, स्वपन दता उपाध्यक्ष, रमेश खिरवाल सचिव, रजत घाेष कोषाध्यक्ष, रंजीत यादव संगठन सचिव और कंवर तनवीर सहायक सचिव चुने गए। इन सभी पदों पर अन्य किसी सदस्य द्वारा दावेदारी प्रस्तुत नहीं करने पर सर्वसम्मति से सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। रविवार को सबसे पहले आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्वागत संबोधन एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष सतीश ठक्कर और धन्यवाद ज्ञापन रजत घाेष ने िकया। मंच संचालन रमेश खिरवाल ने किया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन मुख्य चुनाव पदाधिकारी राकेश बुधिया ने किया। सरायकेला से पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक ने संगठन हित में एकजुट होने का सुझाव दिया। सदस्यों ने फार्मासिस्ट संबधित एवं आॅनलाइन संबधित समस्याओं को रखा। बैठक में अनिल महतो, अनिल सिंह, गौरी शंकर महतो, कार्तिक प्रसाद, अजय गंगुली, अनिल प्रधान, अभिजीत गोस्वामी, मजहुल हक, एसएन दता, शुभांकर दता, देवव्रत, अमित, विजय सिंह, सत्य प्रकाश पोद्दार, शिव नाथ, राजू सिन्हा, कुणाल साव, जगदीश चैधरी, परितोष कुमार, देवेन्द्र सिंह, राज किशाेर महतो, मिथलेश ठाकुर महाकुड आदि उपस्थित थे।

रविवार को सबसे पहले आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्वागत संबोधन एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष सतीश ठक्कर और धन्यवाद ज्ञापन रजत घाेष ने िकया। मंच संचालन रमेश खिरवाल ने किया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन मुख्य चुनाव पदाधिकारी राकेश बुधिया ने किया। सरायकेला से पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक ने संगठन हित में एकजुट होने का सुझाव दिया। सदस्यों ने फार्मासिस्ट संबधित एवं आॅनलाइन संबधित समस्याओं को रखा। बैठक में अनिल महतो, अनिल सिंह, गौरी शंकर महतो, कार्तिक प्रसाद, अजय गंगुली, अनिल प्रधान, अभिजीत गोस्वामी, मजहुल हक, एसएन दता, शुभांकर दता, देवव्रत, अमित, विजय सिंह, सत्य प्रकाश पोद्दार, शिव नाथ, राजू सिन्हा, कुणाल साव, जगदीश चैधरी, परितोष कुमार, देवेन्द्र सिंह, राज किशाेर महतो, मिथलेश ठाकुर महाकुड आदि उपस्थित थे।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की नई कमेटी के पदाधिकारी।


Chaibasa News - satish unopposed as chairman ramesh secretary




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends