रविवार, 8 मार्च 2020

दुकान के नाम से नकली जीएसटी बिल छपवाकर करोड़ों का गबन


सदर प्रमुख श्वेत शिखा के पति ऋतुराज कुमार के दुकान से नाम से जीएसटी वाला नकली बिल छपवा कर विभिन्न पंचायत में सात निश्चय योजना में टैक्स के लाखों रुपए गटक लिए जाने का मामला सामने आया है। प्रमुख पति ने नगर थाना में आवेदन देकर मनरेगा के जेई संजय कुमार और मथुरापुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के सदस्य सचिव सुभाष चंद्र बोस पर मामला दर्ज कराया है।

नगर थानाध्यक्ष अविनाश चंद्र ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। बताया गया है कि उनके जीएसटी नंबर का प्रयोग करते हुए न सिर्फ फर्जी बिल छपवाया, बल्कि उसी पर लगभग एक करोड़ से अधिक सामानों की खरीदारी दिखाई गई है। उन्होंने आवेदन में बताया कि इस वजह से उन्हें अतिरिक्त जीएसटी कर का नुकसान उठाना पड़ेगा।

जेई पर लगाया गंभीर आरोप : प्रमुख पति ने मरेगा के जेई संजय कुमार पर नकली बिल छपवा कर उसे सिर्फ खगड़िया ही नहीं अलौली के भी कई पंचायत में क्रियान्वित सात निश्चय योजना में इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसे दर्जनों बिल आए हैं जिसपर आनाप-शनाप जीएसटी की रकम भर कर बिल काट दिया गया है। उनके दुकान से जो बिल लोगों को दिया जाता है उसमें सीरियल नंबर दर्ज है। वे जिसे भी बिल देते हैं उसपर अपने हस्ताक्षर के साथ दुकान की मुहर भी लगाते हैं। बिल जांच के लिए पुलिस को दिया गया है।

तैयार किया गया नकली बिल।

Alauli News - embezzlement of crores by printing fake gst bill in the name of shop




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends