शुक्रवार, 6 मार्च 2020

आनंदपुर के शिक्षकों को मिला यू-डायस का प्रशिक्षण


आनंदपुर।| आनंदपुर प्रखंड के बुनियादी विद्यालय परिसर में गुरुवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन बीपीओ भानू प्रताप सुरीन की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान पिछली बैठक की समीक्षा की भी गई। बीपीओ ने उपस्थित प्रभारी शिक्षकों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया। गोष्टी के दौरान शिशु पंजी का रिपोर्ट, पोषक क्षेत्र का गांव के टोलों के नाम का विवरणी, एमडीएम प्रतिवेदन, शिक्षक प्रोफ़ाइल, शौचालय व पेयजल रख रखाव विवरणी प्रतिवेदन, एसएमसी एंव एमडीएम का पासबुक व कैशबुक सभी विद्यालय के प्रभारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे और भी कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। वही शिक्षकों को एक दिवसीय यू डाइस का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से भौतिक सुविधाएं एंव उपकरण, शिक्षक एंव गैर-शिक्षण स्टाफ, नए दाखिले, नामांकन एंव पुनरावर्तक/रिपिटर्स, बच्चों को प्रदान किए गए प्रोत्साहन एंव सुविधाएं, वार्षिक परीक्षा का परिणाम आदि के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर बीआरपी सच्चिदानंद मोहंती, सीआरपी सुधांशु कुमार, महेंद्र महतो, चंचला महतो, अरविंद गन्तायत, दुर्गा चरण महतो, समेत काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Anandpur News - anandpur teachers get u dice training




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends