मंगलवार, 17 मार्च 2020

कांग्रेस के बागी विधायकों का बेंगलुरू में कोरोना टेस्ट, मेडिकल फिटनेस लेकर ही भोपाल आएंगे


बेंगलुरू से शैलेन्द्र सिंह चौहान.मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच विधानसभा सत्र में फ्लोर टेस्ट की संभावना के चलते बेंगलुरू के रमाडा रिसॉर्ट से कांग्रेस के बागी विधायकों के उड़ान भरने की तैयारियां ऐन वक्त पर धरी रह गई। तीन चार्टर्ड प्लेन खड़े थे, लेकिन फ्लोर टेस्ट टल गया। इसके पहले सभी विधायकों का कोरोना कोविड टेस्ट कराया गया। भाजपा को डर था कि कहीं भोपाल पहुंचने पर जांच के लिए अलग नहीं कर दिया जाए।

उधर प्रदेश कांग्रेस के बड़े मूवमेंट की सूचना के चलते पुलिस अलर्ट पर है। कांग्रेस के बागी विधायक होटल रमाडा में रुके है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की संभावना के चलते सभी विधायकों का मेडिकल फिटनेस कराया गया है। कोरोना टेस्ट की स्क्रीनिंग के लिए 5 सीनियर डॉक्टरों की टीम 30 से ज्यादा किट लेकर पहुंची थी। सभी विधायकों का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर ओर शुगर टेस्ट भी कराया गया। कुछ विधायक ने बेचैनी की शिकायत की थी। डॉक्टरों ने मेडिकल फिट घोषित कर दिया है। कोरोना नेगेटिव पाया गया है। ये सर्टिफिकेट भोपाल पहुंच गए है।

24 घंटे तैयार 3 चार्टर्ड प्लेन

कांग्रेस के 22 बागी विधायकों को बेंगलुरू से भोपाल लाने के लिए 3 चार्टर्ड प्लेन लगातार तैयार खड़े हैं। भाजपा किसी भी तरह की गलती ना हो, इसके लिए कमर कसे हुए हैं। सिंधिया खेमे के विधायक बेंगलुरू के रिसॉर्ट में अगर किसी की सुनते हैं, तो सिर्फ ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास पुरुषोत्तम पाराशर की। सारी रणनीति पराशर ही साझा करते हैं। भाजपा नेता विधायकों से दूरी बनाए हैं। बताया जा रहा है कि इसके पीछे फ़ोन को लेकर दो नेताओं का विवाद है। इनके बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी।

विधानसभा लाइव देखते रहे बागी विधायक

कांग्रेस के बागी विधायक एक ही खुले रेस्टोरेंट के लॉन में बैठकर मध्यप्रदेश की सियासी उठापटक को टीवी पर लाइव देखते रहे।

कांग्रेस के बड़े मूवमेंट की शंका, पहरा कड़ा किया

रिसॉर्ट के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। फ्लोर टेस्ट पर जाने के पहले बेंगलुरू में कांग्रेस बड़ी रणनीति पर काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार अपनी पार्टी के स्थानीय विधायकों के साथ रिसोर्ट मिलने जा सकते है। इसलिए सुरक्षा चक्र कड़ा कर दिया गया है। यहां किसी भी व्यक्ति की एंट्री बंद कर दी गई है। महिला पुलिस भी बड़ी संख्या में लगाई गई है। भोपाल से कुछ बड़े नेता वापस से विधायकों के रिश्तेदारों को लेकर बेंगलुरू में पहुंच गए है।

चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे बेंगलुरू से दस्तावेज

ऑपरेशन लोटस को संभाल रहे विधायक अरविंद सिंह भदौरिया सोमवार को विधानसभा में थे। वे भाजपा के प्रमुख नेताओं से सन्देश लेकर शाम को इसी चार्टर्ड से सांसद रमाकांत भार्गव को लेकर उड़ गए। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट की याचिका से जुड़े अहम दस्तावेज भी चार्टर्ड प्लेन से पहुंचाए गए हैं। ये विधायकों के शपथ पत्र हो सकते हैं।

बेंगलुरु के रिसॉर्ट पहुंची एंबुलेंस- डर था कि भोपाल पहुंचने पर कोरोना टेस्ट के नाम पर बागी विधायकों को जांच के लिए अलग न कर दिया जाए

Click here to see more details

Bihar.         Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

Chhattisgarh News

Delhi News.       Enter National

Haryana.      Health news

 Jharkhand News

Lifestylenews

Madhya Pradesh

National.      Punjab News

Rajasthan News.       Sportsnews

Utar Pradesh

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends