पेज

शनिवार, 7 मार्च 2020

विश्वकर्मा समाज ने दिया नशामुक्त हाेली का संदेश


शहर के माराफारी इलाके के सोनाटांड़ में विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। स्थानीय भोजपुरी बाल कलाकार आयुष दुबे ने होली के गीतों से ऐसा समा बांधा कि लोग झूम उठे। लोगाें ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। आयोजन की अगुवाई समिति के उपाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने की अाैर कहा कि होली आपसी भाईचारे को मजबूत करने का पैगाम देती है। समारोह में नशामुक्त होली खेलने का संदेश दिया गया। संचालन बच्चू लाल शर्मा ने की। मौके पर अजीत शर्मा, भृगु शर्मा, सुनील शर्मा, संजय शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, उमेश विश्वकर्मा, भगवान केसरी, कलेक्टर साव, राजेश कुमार, मिलन कुमार, आरपी ठाकुर, शिव कुमार जायसवाल, अमित पाठक अादि रहे।

होली मिलन समारोह में मौजूद लोग।


Bokaro News - vishwakarma society gave message of intoxicated heli



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends