पटियाला .काेरोना वायरस को लेकर जहां जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से आदेश लागू किए गए हैं और लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है इसके बावजूद भी लोग नियमों का पालन करने में सहयोग देने में आनाकानी कर रहे हैं जिसके चलते पुलिस को सख्ती से पेश आना पड़ रहा है वहीं एसएसटी नगर इलाके में स्थित एसएसटी हाइट्स वेलफेयर सोसायटी के मेंबरों ने फ्लैट्स में रहने वाले 40 परिवारों के बनाए हुए ग्रुप में मंगलवार काे आदेश जारी किए कि अगर कोई भी व्यक्ति फ्लैटस से बेवजह सोसाइटी में निकलता है तो उसे 5 हजार रुपए जुर्माना देना होगा।
40 परिवार रहते हैं सोसायटी में...सोसायटी प्रधान दविंदरपाल सिंह ने बताया कि 3 दिन से सोसायटी में रहने वाले 40 परिवार अपने अपने फ्लैट में रहकर सहयोग दे रहे हैं लेकिन कुछ लोग घूम रहे थे इसी के बाद यह फैसला लिया गया है। दविंदरपाल सिंह ने बताया कि गार्ड को हिदायत दी गई है कि दूध वाला और कचरे वाला जैसे पहुंचेगा उसकी सूचना सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में दी जाएगी इसके बाद लोग अपना दूध एक-एक करके डलवा सकेंगे इसके अलावा कचरे के लिए बाहर ड्रम लगाया गया है जिसमें लोग कचरा डाल सकते हैं।
0 coment rios:
Hi friends