पेज

गुरुवार, 26 मार्च 2020

होम डिलीवरी के लिए पास बनवाने कांप्लेक्स परिसर में लगी भीड़, एक-दूसरे से सटे रहे लोग


फिरोजपुर. कोरोनावायरस से बचाव को लेकर प्रदेशभर में जारी कर्फ्यू के बावजूद लोगों की ओर से की जा रही नियमों की उल्लंघना के चलते को पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दी। पुलिस की ओर से शहर व छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए नाकों पर नियमों का उल्लंघन कर घरों से निकले लोगों को मुर्गा बनाकर एक्सरसाइज करवाई तो कई जगह मैं समाज का दुश्मन हूं मैं घर में टिककर नहीं बैठ सकता के बनाए गए पोस्टर हाथ में पकड़ाकर उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। बीते तीन दिनों से पुलिस की ओर से लगातार हाथ जोड़कर लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर घरों में रहने के लिए अाग्रह किया जा रहा था मगर लोगों की ओर से लगातार की जा रही नियमों का उल्लंघन के चलते अाखिरकार पुलिस को सख्त रवैया अपनाना पड़ा जिसके बाद सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।

बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से घरों में बैठे लोगों तक जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए दुकानदारों, दूधियों व केमिस्टों के कर्फ्यू पास जारी किए गए। इस दौरान लोगों ने नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। हालांकि प्रशासन की ओर से लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए यह कदम उठाया गया मगर कर्फ्यू पास बनवाने के लिए गए लोगों ने एक दूसरे से दूरी बनाकर लाइन में लगने की बजाए जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में ही नियमों की अवेहलना की। इस दौरान लोग एक दूसरे के साथ सटे दिखाई दिए।

सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोरोनावायरस से बचाव को लेकर जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार खांसी, जुकाम, नजला व अन्य बीमारियों की दवाइयां लेने पहुंचे मरीजों ने आपस में एक दूसरे के बीच एक मीटर की दूरी बनाकर रखी। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसे लेकर स्पेशल कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि लोगों में सोशल डिस्टेंस बनाकर रखा जाए। इसी को लेकर अस्पताल के एंट्रेंस पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जहां मरीजों के अस्पताल में प्रवेश करते ही उनके हाथ सैनिटाइज करवाए जा रहे हैं ताकि वायरस से बचा जा सके।

कर्फ्यू के दौरान शहर व छावनी के क्षेत्रों में बाजार पूरी तरह बंद रहे मगर लोगों का सड़कों पर आना जाना जारी रहा। लोगों की ओर से इसे लेकर अभी भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। वहीं इस बारे में शहर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि लोगों को समझना होगा कि यह कर्फ्यू उनके परिवार, समाज व प्रदेश के लोगों की सुरक्षा को लेकर लगाया गया है ।

इससे किसी सरकारी विभाग या पुलिस कर्मियों का कोई विशेष फायदा नहीं है । मनोज ने कहा कि जब तक लोग इस बात को समझकर घरों में नहीं बैठेंगे तब तक इस बीमारी पर पूरी तरह काबू पाना असंभव है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की ओर से अपने ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों की ओर से इसमें सहयोग नहीं दिया जाएगा तो पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना होगा।



Crowd in the complex premises to make a pass for home delivery, people close to each other


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends